Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बिहार के कटिहार में महिला ने सौतन को बनाया बंधक, जानें फिर क्या हुआ

बिहार के कटिहार में महिला ने सौतन को बनाया बंधक, जानें फिर क्या हुआ

Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav Published : Nov 27, 2024 03:43 pm IST, Updated : Nov 27, 2024 04:45 pm IST

कटिहार में एक महिला को उसकी सौतन ने बंधक बना लिया है और छोड़ने की एवज में 10 लाख रुपये मांग रही है। इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

बंधक बनी है सौतन- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बंधक बनी है सौतन

कटिहारः बिहार के कटिहार में एक महिला ने सौतन को बंधक बना लिया। आरोप है कि सौतन को छोड़ने के नाम पर महिला से 10 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। बंधक महिला के परिजनों ने महिला थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पीड़ित महिला के परिजनों ने की है ये शिकायत

आवेदन देने पहुंची आमनूर खातून ने बताया कि उनका घर कोढ़ा थाना क्षेत्र के भीम नगर गांव है। उन्होंने अपनी बेटी शेफाली खातून की शादी चार माह पहले लालबाग गांव निवासी शकील अहमद के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ किया था। एक सप्ताह पूर्व उनका दामाद शकील अहमद बाहर कमाने के लिए चला गया। इस दौरान उनकी बेटी ससुराल में अकेली थी तो तीन दिन पूर्व उन्होंने अपने पुत्र अनवर आलम को अपनी पुत्री को लाने के लिए उसके ससुराल भेजा था। जहां उनका पुत्र उनकी पुत्री और नाती को लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे। 

तीन दिन से बंधब बनाई है महिला

इसी दौरान राघो पुर गांव में उनके दामाद की पहली पत्नी मैरफुल खातून अपने परिजनों के साथ मिलकर उनकी पुत्री, पुत्र और नाती को बंधक बना लिया है। बंधक बनाने को तीन दिन हो चुके है। लेकिन अब तक उन्हें छोड़ नहीं गया है। इस मामले को लेकर वह मनसाही थाना भी पहुंची थी। लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई बाद में पीड़ित महिला थाना पहुंचकर आवेदन देकर पुत्री, पुत्र और नाती को छुड़ाने का मांग कर रही है।

रिपोर्ट- निरंजन सिंह

Latest Crime News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement