1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मुजफ्फरनगर में मां के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई युवती से रेप, मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर में मां के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई युवती से रेप, मामला दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2020 03:21 pm IST,  Updated : Sep 05, 2020 03:21 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक युवती के साथ कथित रेप की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मां के साथ लकड़ी बीनने जंगल गई जिले की 20 वर्षीय युवती से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया।

Muzaffarnagar, Muzaffarnagar Rape, Rape, Rape Case, Rape Case Uttar Pradesh- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक युवती के साथ कथित रेप की खबर सामने आई है। Image Source : INDIA TV REPRESENTATIONAL

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक युवती के साथ कथित रेप की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मां के साथ लकड़ी बीनने जंगल गई जिले की 20 वर्षीय युवती से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया। इसके अलावा एक अन्य घटना में एक महिला के खिलाफ अनुचित टिप्पणियां करने और जातिवादी शब्दों का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इन दोनों घटनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मामले दर्ज कर लिए गए हैं और कार्रवाई की जा रही है।

‘गन्ने के खेत में ले जाकर किया रेप’

रेप की घटना के बारे में शनिवार को जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मां के साथ लकड़ी बीनने के लिए जंगल गई महिला के साथ कथित बलात्कार के मामले में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि युवती की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, कथित रेप की यह घटना शुक्रवार को हुई थी। युवती की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब वे लकड़ी बीनने के लिए जंगल गई थीं उसी दौरान बाइक सवार 2 पुरुष जबरन युवती को पास के एक गन्ने के खेत में ले गए। उन्होंने बताया कि वहां पर आरोपी सलमान ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। 

एक अन्य घटना में भी मामला दर्ज
थाना प्रभारी राज कुमार राणा ने कहा कि सलमान और उनके सहयोगी मयंक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि एक अन्य घटना में, दलित महिला के खिलाफ अनुचित टिप्पणियों और जातिवादी शब्दों का इस्तेमाल करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी एचएन सिंह ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी कपिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।