1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली के पार्क में महिला के साथ रेप, बच्ची को किडनैप करने का आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के पार्क में महिला के साथ रेप, बच्ची को किडनैप करने का आरोपी गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 29, 2020 07:59 am IST,  Updated : Jul 29, 2020 07:59 am IST

देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला के साथ हुए कथित रेप और उसकी बच्ची की किडनैपिंग के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

Delhi Rape, Delhi Park Rape, Delhi Red Fort Rape, Delhi Lal Qila Rape- India TV Hindi
देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला के साथ हुए कथित रेप और उसकी बच्ची की किडनैपिंग के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। Image Source : INDIA TV REPRESENTATIONAL

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला के साथ हुए कथित रेप और उसकी बच्ची की किडनैपिंग के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तरी दिल्ली में लाल किला के पास एक पार्क में एक व्यक्ति ने 23 साल की महिला से कथित रूप से बलात्कार किया। मामले के बारे में मंगलवार को जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी और पीड़िता दोनों बेघर हैं और एक-दूसरे को जानते थे। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति ने महिला के सिर से खून बहता देख पुलिस नियंत्रण कक्ष (PCR) को फोन किया था। पुलिस उसे अस्पताल ले गयी ,जहां उसने डॉक्टरों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे रेप किया। पीड़िता ने कहा कि जब उसने अपने साथ हो रही जबर्दस्ती का विरोध किया तो आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है, हालांकि पुलिस बाद में बच्ची को खोजने में सफल रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।