1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली के पॉश इलाके जंगपुरा एक्सटेंशन में चाकू से डराकर किया महिला से रेप

दिल्ली के पॉश इलाके जंगपुरा एक्सटेंशन में चाकू से डराकर किया महिला से रेप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 22, 2020 09:56 am IST,  Updated : May 22, 2020 09:56 am IST

एक तरफ तो कोरोना वायरस के कहर से सारी दुनिया परेशान है, तो दूसरी तरफ अपराधी इस मुश्किल दौर में भी अपनी घिनौनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

Woman raped, Woman rape, Rape, Delhi Rape- India TV Hindi
दर्ज मामले के मुताबिक, आरोपी ने चाकू से डराकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। Image Source : INDIA TV REPRESENTATIONAL

नई दिल्ली: एक तरफ तो कोरोना वायरस के कहर से सारी दुनिया परेशान है, तो दूसरी तरफ अपराधी इस मुश्किल दौर में भी अपनी घिनौनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी बीच दिल्ली के पॉश इलाके जंगपुरा एक्सटेंशन में हुई दुष्कर्म की घटना ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है। पुलिस ने घटना मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हालांकि पीड़िता के बयानों की भी पुख्ताई से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता जंगपुरा एक्सटेंशन में किराये के कमरे में रहती है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रात के वक्त वह घर की बालकनी में खड़ी होकर मोबाइल पर वीडियो देख रही थी, उसी वक्त एक नकाबपोश शख्स कमरे में पहुंच गया। दर्ज मामले के मुताबिक, आरोपी ने चाकू से डराकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, भागते समय वह पीड़िता से एटीएम कार्ड भी छीनने लगा। जब पीड़िता ने एटीएम कार्ड का पिन नहीं बताया, तब आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस के पास पहुंचकर खुद को पेशे से वकील बताया है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद जो छानबीन शुरू हुई है, उसमें कई पेंच भी पूरे मामले में निकल कर सामने आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मौका मुआयना और पीड़िता के बयानों को जोड़कर कड़ी से कड़ी मिलाने की कोशिश जारी है। उसने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही तथ्य सामने आ पाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।