1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. अभीतक गिरफ्तार नहीं हुआ है पहलवान सुशील कुमार, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी

अभीतक गिरफ्तार नहीं हुआ है पहलवान सुशील कुमार, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2021 09:30 am IST,  Updated : May 23, 2021 09:36 am IST

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा है कि 'सुशील कुमार को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। दिल्ली पुलिस की टीम पंजाब में मौजूद है।

Wrestler Sushil Kumar still not arrested delhi police अभीतक गिरफ्तार नहीं हुआ है पलवान सुशील कुमार, - India TV Hindi
अभीतक गिरफ्तार नहीं हुआ है पहलवान सुशील कुमार, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी Image Source : PTI

नई दिल्ली. पहलवान सुशील कुमार को अबतक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। देर रात कुछ खबरें आईं थीं कि दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा है कि 'सुशील कुमार को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। दिल्ली पुलिस की टीम पंजाब में मौजूद है। आपको बता दें कि छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या के मामले में ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और अन्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

दिल्ली पुलिस कर रही कई जगह छापेमारी

छत्रसाल स्टेडियम में हुए झगड़े में एक पहलवान की मौत के सिलसिले में फरार चल रहे ओलंपिक पदक विजेता और पहलवान सुशील कुमार के बारे में दिल्ली पुलिस को मिली जानकारी थी कि वो  पंजाब के बठिंडा में है। पुलिस ने  ने बताया कि कई टीम गठित की गई हैं, जो सुशील को पकड़ने के लिए हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में छापे मार रही हैं।

इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने सुशील को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। सुशील कुमार और कुछ अन्य पहलवानों द्वारा चार मई की रात को राष्ट्रीय राजधानी के छत्रसाल स्टेडियम परिसर में कथित रूप से की गयी मारपीट में सागर राणा की मौत हो गयी थी, वहीं सागर के दोस्त सोनू तथा अमित कुमार घायल हो गये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।