साइबर सिटी गुरुग्राम से गुंडागर्दी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ओल्ड दिल्ली रोड पर उस समय हड़कंप और अपरा-तफरी का माहौल बन गया जब कुछ युवक किसी बात को लेकर आपस में बुरी तरह भिड़ गए। दिनदहाड़े मेन रोड पर हुई इस मारपीट का एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कानून व्यवस्था पर सावल खड़े किए जा रहे हैं।
ईंट से किया हमला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ युवक सड़क किनारे एक-दूसरे पर घूसे बरसा रहे हैं और उनके बीच जमकर धक्का-मुक्की हो रही है। धक्का-मुक्की करते करते विवाह इतना बढ़ गया कि एक युवक ने पास पड़ी एक भारी ईंट को उठा लिया। वीडियो के एक हिस्से में दिख रहा है कि एक युवक ईंट पकड़कर दूसरे युवक के सिर पर मार रहा है। हमलावर पूरी ताकत से दूसरे युवक के सिर पर कम से कम 3 बार हमला करने की कोशिश करता है। लड़ाई के अंत में घायल युवक के सिर पर एक बार फिर वार होता है जब वो घुटने टेक कर नीचे बैठा होता है। हालांकि इसके बाद दो युवक जो एक ही दल में थे वो वहां से चले जाते हैं।
सड़क पर रुके वाहन
जिस समय युवक सड़क पर लड़ रहे थे उसे दौरान ओल्ड दिल्ली रोड पर गाड़ियों की भारी आवाजाही थी। बीच सड़क पर लड़ते युवकों को देखकर गुजर रहे वाहन चालक सहम गए और गाड़ियों की रफ्ता धीमी होने लगी। सड़क पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति भी बन गई। वीडियो में एक राहगीर ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की लेकिन युवकों के गुस्से के आगे उसकी चली नहीं। युवक उस व्यक्ति की बात को सुनने के लिए तैयार नहीं थे। मौके पर मौजूद कुछ राहगीरों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि युवकों के बीच में लड़ाई का कारण क्या था। ये आपसी रंजिश का मामला था या रोड रेज इसका पता लगाया जाना अभी बाकी है। यह घटना इतना गंभीर नहीं थी की किसी की जान जाए लेकिन जिस युवक के सिर पर ईंट से वार हुआ है उसे गंभीर चोट आ सकती है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि युवक को कितनी चोट आई है। पुलिस की ओर से भी कोई बयान नहीं आया है लेकिन लोग कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। गुरुग्राम की सड़कों पर सुरक्षा और कानून पर यह वीडियो तीखे सवाल उठा रहा है।
(गोहित कौशिक की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें-
दिल्ली में हाइब्रिड वर्किंग खत्म, मध्य-पूर्व तनाव कम होते ही सरकार ने लिया बड़ा फैसला