1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP का प्रदर्शन, जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी, मेट्रो का ये स्टेशन भी है बंद

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP का प्रदर्शन, जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी, मेट्रो का ये स्टेशन भी है बंद

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 22, 2024 11:00 am IST,  Updated : Mar 22, 2024 11:31 am IST

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज यानी शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरी दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है।

प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता- India TV Hindi
प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता Image Source : ANI

कल यानी गुरुवार की रात ED की टीम कथित शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंची। करीब 2 घंटे चली पूछताछ के बाद ED के अधिकारियों ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद AAP के नेता और कार्यकर्ता इसका विरोध करने लगे। AAP के कार्यकर्ता और नेता आज पूरी दिल्ली में इसका विरोध कर रहे हैं। इस विरोध के कारण दिल्ली की सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवायजरी जारी करते हुए लोगों को सावधान किया है।

एडवायजरी में क्या बताया?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम आदमी पार्टी के प्रोटस्ट को देखते हुए लोगों के लिए एक ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है ताकि लोगों को दिक्कत ना हो। एडवायजरी में ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि, 'दिल्ली के 'DDU मार्ग पर राजनीतिक दल के विरोध पदर्शन को देखते हुए IP मार्ग, विकास मार्ग, मिंटो रोड और बहादुर शाह जफर मार्ग पर ट्रैफिक भारी रहेगा। DDU मार्ग ट्रैफिक मुवमेंट के लिए बंद रहेगा। कृपया इन सड़कों से बचें।'

इसके अलावा कुछ और सड़कें भी हैं जहां यातायात प्रभावित रहने वाला है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि, विशेष व्यवस्था के कारण कृष्ण मेनन मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, जनपथ, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर यातायात प्रभावित रह सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अगली सूचना मिलने तक इन रास्तों का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी है।

कौन सा मेट्रो स्टेशन रहेगा बंद?

आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली में जारी प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मेट्रो स्टेशन को सलाह दी है। दिल्ली पुलिस की सलाह को मानते हुए DMRC ने ITO मेट्रो स्टेशन को शुक्रवार यानी 22 मार्च 2024 को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-

ईडी की हिरासत में सीएम अरविंद केजरीवाल, देशव्यापी आंदोलन की है तैयारी, जानें गिरफ्तारी से जुड़ी 10 अहम बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।