1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. जंतर-मंतर प्रदर्शन और दिल्ली हिंसा के दौरान PM को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जंतर-मंतर प्रदर्शन और दिल्ली हिंसा के दौरान PM को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 Reported By: Abhay Parashar Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 26, 2026 09:58 pm IST,  Updated : Jul 26, 2026 10:04 pm IST

दिल्ली पुलिस ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो डाउन करवाए हैं। प्रदर्शन और हिंसा के दौरान सोशल मीडिया पर पीएम को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली पोस्ट अपलोड की गईं थीं।

संसद मार्ग पर दिल्ली पुलिस- India TV Hindi
संसद मार्ग पर दिल्ली पुलिस Image Source : PTI- FILE PHOTO

जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और दिल्ली हिंसा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली पोस्ट और वीडियो पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री को लेकर भद्दे कमेंट्स, अपशब्दों और आपत्तिजनक भाषा वाले वीडियो और पोस्ट अपलोड किए गए थे। पुलिस ने ऐसे कंटेंट को चिन्हित कर संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी किए हैं।

पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए हुए है। प्रदर्शन और हिंसा के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली कई पोस्ट और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए थे। पुलिस की निगरानी टीम ने ऐसे कंटेंट की पहचान के बाद संबंधित प्लेटफॉर्म्स से इन्हें हटाने को कहा।

आपत्तिजनक पोस्ट पर कमेंट्स हटवाए गए

दिल्ली पुलिस की ओर से सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस जारी कर आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो और कमेंट्स को डाउन करने की कार्रवाई के लिए कहा गया। इसके बाद प्रधानमंत्री को लेकर किए गए कई भद्दे कमेंट्स और अपशब्दों वाले वीडियो और पोस्ट हटाए गए हैं।

मॉनिटरिंग टीम लगातार कर रही निगरानी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार ऐसे कंटेंट की निगरानी कर रही है, जिसमें प्रधानमंत्री या अन्य संवेदनशील मुद्दों को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा हो। आपत्तिजनक कंटेंट की पहचान होने के बाद उसके स्रोत और प्रसार की जांच की जा रही है।

कंटेंट को किया जा रहा चिन्हित

दिल्ली पुलिस अब अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद ऐसे कंटेंट को लगातार चिन्हित कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, आपत्तिजनक सामग्री की पहचान के बाद संबंधित प्लेटफॉर्म्स को नियमानुसार नोटिस जारी किए जा रहे हैं और कंटेंट हटाने के लिए कहा जा रहा है।

पुलिस की यह कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है, जब जंतर-मंतर प्रदर्शन और दिल्ली हिंसा के दौरान सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कंटेंट को लेकर निगरानी बढ़ाई गई है। दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रख रही है।

ये भी पढ़ें: 

जंतर मंतर से मिटाए जा रहे CJP के प्रोटेस्ट के निशान, NDMC के 500 से अधिक सफाईकर्मी काम में जुटे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।