1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली शराब घोटाला केस: हाई कोर्ट से निराश मनीष सिसोदिया पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, लगाई जमानत की गुहार

दिल्ली शराब घोटाला केस: हाई कोर्ट से निराश मनीष सिसोदिया पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, लगाई जमानत की गुहार

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 03, 2024 06:00 pm IST,  Updated : Jun 03, 2024 06:00 pm IST

दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में सजा काट रहे आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। हाई कोर्ट से बेल नहीं मिलने से निराश सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

manish sisodia moves supreme court- India TV Hindi
मनीष सिसोदिया पहुंचे सुप्रीम कोर्ट Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली शराब घोटाला मामले में जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से निराश हुए दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी जमानत की गुहार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने सीबीआई और ईडी मामले में जमानत की मांग करते हुई दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। 

बता दें कि इससे पहले 21 मई को दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीआई और ईडी मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। दिल्ली शराब घोटाला कांड में मनीष सिसोदिया फरवरी 2023 से तिहाड़ जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।