Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 16-20 फरवरी तक बंद रहेंगे दिल्ली के 20 अहम रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

16-20 फरवरी तक बंद रहेंगे दिल्ली के 20 अहम रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Reported By : Abhay Parashar Edited By : Shakti Singh Published : Feb 15, 2026 11:20 am IST, Updated : Feb 15, 2026 11:21 am IST

दिल्ली में 16 से 20 फरवरी के बीच एआई समिट का आयोजन हो रहा है। इसमें कई वीवीआईपी गेस्ट शामिल होंगे। मेहमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई रास्ते आम लोगों के लिए बंद रहेंगे।

Delhi traffic- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली में प्रगति मैदान के पास कई रास्ते बंद रहेंगे

दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी के बीच एआई समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस वजह से दिल्ली के कई रास्ते आम लोगों के लिए बंद रहेंगे। इस सिलसिले में पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी है। एआई इम्पैक्ट समिट 2026 नई दिल्ली में प्रगति मैदान के भारत मंडपम में होगी। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में कई देशों के प्रमुख, सरकारों के मुखिया, मंत्री, मेहमान देशों के डेलीगेट्स और अंतररार्ष्ट्रीय संस्थानों के मुखिया शामिल होंगे।

समिट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एक डिटेल्ड ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस की तरफ से बताया गया है कि जो गाड़ियां दिल्ली में नहीं रुकना चाहती हैं, उन्हें ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दूसरे रास्तों की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। ऐसी गाड़ियों को समिट के दौरान दिल्ली में एंट्री नहीं दी जाएगी। एयरपोर्ट और अलग-अलग रेलवे स्टेशनों तक पैसेंजर्स के आने-जाने में आसानी होगी। हालांकि, आने-जाने वालों को सलाह दी जाती है कि वे दूसरे रास्ते लें और देरी से बचने के लिए काफी ट्रैवल टाइम रखें।

10 स्कूलों के लिए खास तैयारी

वीवीआईपी मूवमेंट के मुख्य रास्तों पर मौजूद 10 स्कूल 17 फरवरी, 2026 से बोर्ड परीक्षाएं कराएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने इन स्कूलों के लिए नोडल ऑफिसर तैनात किए हैं ताकि स्टूडेंट्स और स्टाफ आसानी से परीक्षा केंद्रों तक आ जा सकें। नोडल ऑफिसर की लिस्ट, उनके कॉन्टैक्ट नंबर और सुझाए गए रास्तों के साथ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के साथ शेयर की गई है। स्कूल मैनेजमेंट को सलाह दी गई है कि वे ट्रैफिक अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेट करें और परीक्षा के दिनों में परेशानी से बचने के लिए माता-पिता और स्टूडेंट्स को तय रास्तों के बारे में बताएं।

दिल्ली के ये 20 रास्ते बंद रहेंगे

बंद रहने वाली सड़क इन रास्तों से जाने का विकल्प
मथुरा रोड (जू से तिलक मार्ग के बीच)
रिंग रोड (सराय काले खान – आश्रम के रास्ते), लाला लाजपत राय मार्ग, बीएसजेड मार्ग
सुब्रमण्यम भारती मार्ग
आर्कबिशप मकारियुस मार्ग / महर्षि रमन मार्ग / मैक्स मूलर मार्ग
भैरों मार्ग
रिंग रोड (आईटीओ–आश्रम खंड), प्रगति मैदान टनल (यदि खुला हो)
राजेश पायलट मार्ग
अरविंदो मार्ग, पृथ्वी राज रोड, अमृता शेरगिल मार्ग
तीस जनवरी मार्ग
अरविंदो मार्ग, तुगलक रोड, एपीजे अब्दुल कलाम रोड
अकबर रोड
अरविंदो मार्ग, तुगलक रोड, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, रफी मार्ग, सुनहरी बाग रोड
टीन मूर्ति मार्ग
रफी मार्ग, सुनहरी मस्जिद, के कामराज मार्ग, त्याग राज मार्ग, साउथ एवेन्यू, न्याय मार्ग, कौटिल्य मार्ग
मदर टेरेसा क्रिसेंट
ताल कटोरा रोड
सरदार पटेल मार्ग
सैन मार्टिन मार्ग / रिंग रोड / ढौलाकुआं, वंदे मातरम मार्ग, साइमन बोलिवर मार्ग
जनपथ
टॉलस्टॉय मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग
फिरोज शाह रोड
कनॉट प्लेस, कस्तूरबा गांधी मार्ग
शांति पथ
नीति मार्ग / न्याय मार्ग / सैन मार्टिन मार्ग / पंचशील मार्ग
सत्य मार्ग
न्याय मार्ग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग / सैन मार्टिन मार्ग
अफ्रीका एवेन्यू
अरविंदो मार्ग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग
कमाल अतातुर्क मार्ग
सैन मार्टिन मार्ग, पंचशील मार्ग, अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड
एपीजे अब्दुल कलाम रोड
अरविंदो मार्ग, तुगलक रोड
‘सी’ हेक्सागॉन
महाराजा रंजीत सिंह मार्ग, बराखंबा रोड, कोपरनिकस मार्ग, कनॉट प्लेस, केजी मार्ग
डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग
मथुरा रोड, नीला गौरबाद
महात्मा गांधी मार्ग (भीकाजी कामा प्लेस और ढौलाकुआं के बीच)
आउटर रिंग रोड, राव तुला राम मार्ग, स्वामी विवेकानंद मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, आउटर रिंग रोड
सिकंदर रोड
कनॉट प्लेस आउटर सर्कल, बाबर रोड, बराखंबा रोड, बीएसजेड मार्ग

यह भी पढ़ें-

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन वांटेड शूटर्स किए गिरफ्तार-VIDEO

दिल्ली: रोहिणी सेक्टर 17 में एक बदमाश की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप, टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शूटरों पर शक

 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement