1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. एम्स दिल्ली ने कैंसिल की सभी डाक्टरों और नर्सों की छुट्टियां, हर हालात में तैयार रहने के भी दिए आदेश

एम्स दिल्ली ने कैंसिल की सभी डाक्टरों और नर्सों की छुट्टियां, हर हालात में तैयार रहने के भी दिए आदेश

 Written By: Shailendra Tiwari
 Published : May 09, 2025 08:58 pm IST,  Updated : May 09, 2025 08:58 pm IST

दिल्ली एम्स ने अपने संस्थान में सभी की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, यह फैसला संस्थान ने भारत-पाक के मौजूदा हालात को देखते हुए लिया है।

दिल्ली एम्स- India TV Hindi
दिल्ली एम्स Image Source : FILE PHOTO

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर दिल्ली एम्स ने आज संस्थान में सभी की डाक्टर्स, नर्सेज,अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। संस्थान ने नोटिस जारी कर इसकी जानकारी सभी को दी है। नोटिस में कहा गया कि एम्स दिल्ली में सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द की जा रही हैं। इससे पहले सफदरजंग अस्पताल ने भी अपने यहां कर्मचारियों और नर्स व डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी है।

एम्स में कर दी गई छुट्टियां

नोटिस में कहा गया, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश के अनुसार, आज 9 मई से अगले आदेश तक किसी भी अधिकारी को मेडिकल आधार को छोड़कर स्टेशन अवकाश सहित किसी भी प्रकार की छुट्टी नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, पहले से स्वीकृत छुट्टी, यदि कोई हो, रद्द कर दी गई है और छुट्टी पर गए अधिकारियों को तुरंत अपनी ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया गया है।

सफदरजंग अस्पताल में भी छुट्टी

सफदरजंग अस्पताल ने आदेश जारी कर छुट्टियां रद्द करने की जानकारी दी है। आदेश वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज व सफदरजंग अस्पताल की प्राचार्य गीतिका खन्ना के ओर से जारी किया गया। इसमें कहा गया कि मौजूदा हालात को देखते हुए सभी फैकल्टी की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। डॉक्टरों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। सफदरजंग अस्पताल में फैकल्टी(डॉक्टर) की छुट्टियां शुरू हो गई है। जानकारी दे दें कि अस्पताल का आधा स्टाफ (डॉक्टर) इस दौरान छुट्टियों पर रहते हैं।

इन अस्पतालों में भी हो सकती हैं छुट्टियां

मौजूदा स्थिति को देखते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया, लेडी हार्डिंग सहित कई मेडिकल कॉलेजों से संबंधित अस्पतालों में भी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द की जा सकती हैं। जानकारी दे दें कि एम्स, आरएमएल में 16 मई से डॉक्टरों की गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो रही।

पुलिस की भी छुट्टी रद्द

इधर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को भी आदेश जारी कर सभी पुलिसकर्मियों को छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
दिल्ली के मंदिरों में भारतीय सेना की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रार्थना और हवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।