1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के मंदिरों में भारतीय सेना की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रार्थना और हवन

दिल्ली के मंदिरों में भारतीय सेना की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रार्थना और हवन

 Published : May 09, 2025 07:02 pm IST,  Updated : May 09, 2025 07:02 pm IST

दिल्ली के मंदिरों नें सुरक्षा, शक्ति और नकारात्मकता पर विजय के वास्ते देवी दुर्गा से आशीर्वाद लेने के लिए ‘दुर्गा सप्तशती’ का पाठ किया जा रहा है और विशेष रूप से संकट के इस समय में भगवान हनुमान से शक्ति और भक्ति के आशीर्वाद के लिए ‘हनुमान चालीसा’ या ‘सुंदरकांड’ का जाप किया जा रहा है।

indian soldier- India TV Hindi
भारतीय सैनिक Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के मध्य सैन्य संघर्ष के बीच दिल्ली के मंदिरों में सशस्त्र बलों के जवानों की सुरक्षा और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना एवं हवन किए जा रहे हैं। छतरपुर मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि इस मंदिर में हवन, पवित्र ग्रंथों का पाठ और आरती समेत विभिन्न प्रकार के प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, शक्ति और नकारात्मकता पर विजय के वास्ते देवी दुर्गा से आशीर्वाद लेने के लिए ‘दुर्गा सप्तशती’ का पाठ किया जा रहा है और विशेष रूप से संकट के इस समय में भगवान हनुमान से शक्ति और भक्ति के आशीर्वाद के लिए ‘हनुमान चालीसा’ या ‘सुंदरकांड’ का जाप किया जा रहा है।

हफ्ते में एक बार सामूहिक ‘हवन’ का आयोजन

अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय संतुलन, सामूहिक कल्याण और सुरक्षा के लिए भगवान विष्णु की प्रार्थना के साथ ‘विष्णु सहस्रनाम’ का पाठ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन अनुष्ठानों के अतिरिक्त, भक्तों में एकता और शक्ति को बढ़ावा देने के लिए एक साझा आध्यात्मिक प्रयास के तहत हफ्ते में एक बार सामूहिक ‘हवन’ का आयोजन किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लग रही चेकिंग मशीनें

रोहिणी के जगदंबा मंदिर के पुजारी रामावतार सिंह ने कहा कि वे लोग भारत और सभी की सुरक्षा के लिए संध्या प्रार्थना की तैयारी कर रहे हैं। सिंह ने कहा, ‘‘हम अपने घरों में आराम से बैठे हैं, लेकिन जो लोग सीमा पर हैं और हमारे लिए लड़ रहे हैं, हमें उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि शुक्रवार को संध्या ‘आरती’ के साथ प्रार्थना की जाएगी। हौज खास स्थित जगन्नाथ मंदिर के एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस अधिकारी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर के बाहर चेकिंग मशीनें लगा रहे हैं। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।