1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अमानतु्ल्ला खान को निर्विरोध दिल्ली वक्फ बोर्ड का सदस्य चुना गया

अमानतु्ल्ला खान को निर्विरोध दिल्ली वक्फ बोर्ड का सदस्य चुना गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2020 09:59 pm IST,  Updated : Sep 08, 2020 09:59 pm IST

ओखला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को मंगलवार निर्विरोध दिल्ली वक्फ बोर्ड का सदस्य चुन लिया गया। वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि खान विधायक कोटे का एक सदस्य चुने जाने के लिए हुए चुनाव में एकमात्र उम्मीदवार थे।

Amanatullah Khan elected unopposed as Delhi Waqf Board member- India TV Hindi
Amanatullah Khan elected unopposed as Delhi Waqf Board member Image Source : PTI

नयी दिल्ली: ओखला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को मंगलवार निर्विरोध दिल्ली वक्फ बोर्ड का सदस्य चुन लिया गया। वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि खान विधायक कोटे का एक सदस्य चुने जाने के लिए हुए चुनाव में एकमात्र उम्मीदवार थे। उन्हें निर्वाचन अधिकारी और उत्तरी दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट शिंदे दीपक अर्जुन द्वारा चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा गया। सदस्य के तौर पर खान के चुनाव के बाद अब उनके लगातार तीसरी बार बोर्ड का अध्यक्ष बनने की संभावना है। 

दिल्ली वक्फ बोर्ड के सदस्य अपने बीच से किसी एक सदस्य को बोर्ड का अध्यक्ष चुनते हैं। बोर्ड में सात सदस्य होते हैं। खान इससे पहले 2016 में छह महीने के लिये बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए थे। उसी साल मई में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह सितंबर 2018 से मार्च 2020 तक दूसरी बार इसके अध्यक्ष रहे। दिल्ली वक्फ बोर्ड राजधानी में मस्जिदों, कब्रिस्तानों, स्कूलों, रिहायशी इमारतों और दुकानों समेत 2,000 से अधिक संपत्तियों का संरक्षक है।

अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड के चार निर्वाचित सदस्य होते हैं, जिनमें एक विधायक, एक मौजूदा या पूर्व सांसद, मुतवल्ली (प्रबंधक या संरक्षक) और बार काउंसिल का एक सदस्य होता है। शेष तीन सदस्यों में दिल्ली सरकार का एक अधिकारी (यह सीट अभी रिक्त है), एक सामाजिक कार्यकर्ता और एक मुस्लिम विद्वान होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।