1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: कमरे के अंदर संदिग्ध हाल में मिला विवाहिता का शव, 3 महीने पहले हुई थी शादी

दिल्ली: कमरे के अंदर संदिग्ध हाल में मिला विवाहिता का शव, 3 महीने पहले हुई थी शादी

 Reported By: Sanjay Kumar Sah Edited By: Malaika Imam
 Published : Apr 19, 2026 07:12 pm IST,  Updated : Apr 19, 2026 07:50 pm IST

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके की नई बस्ती में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर मिला। महिला के गले पर निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

कमरे में मिला विवाहिता का शव- India TV Hindi
कमरे में मिला विवाहिता का शव Image Source : REPORTER INPUT

देश की राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके की नई बस्ती से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 19 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना के बाद पति है फरार

पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी पीसीआर कॉल के जरिए मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कमरे की जांच के दौरान महिला के गले पर निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतका की शादी करीब तीन महीने पहले ही हुई थी। घटना के बाद से उसका पति फरार है, जिसे पुलिस मुख्य संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाश में जुटी हुई है।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम को भी सूचित कर दिया गया है, ताकि कानूनी प्रक्रिया और मजिस्ट्रियल जांच पूरी की जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है- चाहे वह पारिवारिक विवाद हो, दहेज का मामला हो या कोई अन्य कारण। आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और फरार पति की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की असल सच्चाई सामने आएगी।

ये भी पढ़ें-

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: क्या BJP के लिए अब भी चुनौती बरकरार है या बन रही नई जमीन?

भारत में सैटेलाइट फोन लाने वालों की खैर नहीं, श्रीनगर एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिकों पर हुई कार्रवाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।