1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. चुनाव से पहले केजरीवाल का दांव, दिल्ली के बुजुर्गों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

चुनाव से पहले केजरीवाल का दांव, दिल्ली के बुजुर्गों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Subhash Kumar
 Published : Nov 25, 2024 01:31 pm IST,  Updated : Nov 25, 2024 02:00 pm IST

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसमें ऐलान किया कि दिल्ली में अब 80 हजार नए बुजुर्गों को भी पेंशन की सौगात दी जाएगी।

आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल।- India TV Hindi
आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल। Image Source : PTI

दिल्ली में अब से कुछ ही समय बाद विधानसभा चुनाव का आयोजन होना है। अब चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दांव खेला है। केजरीवाल ने दिल्ली के बुजुर्गों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। केजरीवाल ने बताया है कि दिल्ली में 80 हजार नए बुजुर्गों को पेंशन की सौगात मिलेगी। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में अब सब रूके हुए काम फिर से शुरू कराएँगे।

80 हजार नए बुजुर्गों को पेंशन

अरविंद केजरीवाल की सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसमें बुजुर्गों के लिए बड़ा ऐलान किया। केजरीवाल ने कहा कि वे दिल्ली सरकार की ओर से दिल्ली के बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर लेकर आये हैं। सरकार 80 हजार नए बुजुर्गों को पेंशन देने जा रही है। केजरीवाल ने बताया है कि दिल्ली में अब 5 लाख 30 हजार बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी।

कितने रुपये की पेशन मिलती है?

अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि अभी 60 से 69 साल के बुजुर्गों को 2 हजार रुपये महीना दिया जाता है। इसके अलावा 70 से ज्यादा के बुजुर्गों को 2500 रुपए महीना दिया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस फैसले को कैबिनेट ने भी पास कर दिया है। ये लागू भी हो गया है। केजरीवाल ने बताया है कि पेंशन के लिए 10 हजार नए एप्लिकेशन भी आ गए हैं।

सिंगल इंजन की सरकार ही चुनिए- केजरीवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने भाजपा पर भी निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा- "जहां डबल इंजन की सरकार है वहां पर बुजुर्गों को कम पेंशन मिलती है, और यहां सिंगल इंजन की सरकार है तो यहां 2500 पेंशन मिलती है। इसलिए डबल इंजन को नहीं सिंगल इंजन की सरकार ही चुनिए।" केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जब वह जेल गए तो बुजुर्गों की पेंशन रोक दी गई और ये पाप है। केजरीवाल ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने फिर से पेंशन को शुरू करवाया है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ में ढेर, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

दिल्ली में फिर 'गंभीर श्रेणी' में पहुंचा वायु प्रदूषण, एक्यूआई पहुंचा 400 के पार

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।