1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ में ढेर, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

दिल्ली में कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ में ढेर, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 24, 2024 07:04 am IST,  Updated : Nov 24, 2024 07:04 am IST

दिल्ली में एक कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाले आरोपी की मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो गई। वहीं एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ में ढेर।- India TV Hindi
कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ में ढेर। Image Source : INDIA TV

दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की शुक्रवार को चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। इस मामले में शनिवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक आरोपी की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य आरोपी घायल बताया जा रहा है। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बदमाशों ने शुक्रवार को एक कॉन्स्टेबल पर चाकू से हमला किया था, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी। घटना के समय आरोपी नशे में थे और कॉन्स्टेबल ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की थी, जिसके बाद आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। 

मुठभेड़ में मारा गया आरोपी

दरअसल, शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। जिस आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हुई उसकी पहचान रॉकी उर्फ राघव नाम के बदमाश के रूप में हुई है। ये आरोपी रॉकी उर्फ राघव दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल किरणपाल की हत्या में आरोपी था। रॉकी ने ही कॉन्स्टेबल पर चाकू से हमला किया था, जिससे उसकी मौत हुई। वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्त में आये आरोपी का नाम दीपक था। मुठभेड़ में दीपक के पैर में भी गोली लगी थी।

कॉन्स्टेबल की चाकू घोंपकर की गई हत्या

बता दें कि शुक्रवार रात को गोविंदपुरी इलाके में गश्त कर रहे सिपाही किरणपाल की हत्या बदमाशों ने हत्या कर दी थी। आरोपियों ने कॉन्स्टेबल किरणपाल की चाकू मारकर हत्या की थी। रात्रि गश्त के दौरान सिपाही किरणपाल ने बदमाशों को नशे की हालत में पकड़ा था, जो चोरी करने जा रहे थे। इसी दौरान  दीपक ने कॉन्स्टेबल को पकड़ लिया, जबकि रॉकी ने उस पर चाकू से हमला किया। हालांकि सिपाही किरणपाल को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में फिर 'गंभीर श्रेणी' में पहुंचा वायु प्रदूषण, एक्यूआई पहुंचा 400 के पार

दिल्ली: ट्रैफिक पुलिस ने जहरीली हवा से बचने के लिए अपनाया खास तरीका, दिन भर प्रदूषण के बीच रहने वाले जवान कर रहे योग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।