1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi BJP अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सीएम केजरीवाल को फोन करके पूछा हाल

Delhi BJP अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सीएम केजरीवाल को फोन करके पूछा हाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 08, 2020 04:53 pm IST,  Updated : Jun 08, 2020 04:53 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबियत खराब है। वो  गले में खराश और बुखार के कारण पृथक-वास में चले गए हैं और वह मंगलवार को कोविड-19 की जांच करवाएंगे। 

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Delhi CM Arvind Kejriwal Image Source : PTI

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब है। वो  गले में खराश और बुखार के कारण पृथक-वास में चले गए हैं और वह मंगलवार को कोविड-19 की जांच करवाएंगे। सीएम केजरीवाल की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उन्हें फोन कर उनका हालचाल जाना।

आदेश गुप्ता ने इस बात की जानकारी tweet कर दी। उन्होंने लिखा, "मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर अभी फोन कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। ईश्वर से प्रार्थना वह शीघ्र स्वस्थ हों।"

आपको बता दें कि अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री रविवार दोपहर से ही अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। उन्होंने बताया, "रविवार को दोपहर बाद से ही उन्हें गले में खराश और बुखार की शिकायत महसूस हो रही थी। डाक्टरों की सलाह के अनुसार मुख्यमंत्री मंगलवार की सुबह कोविड -19 जांच कराएंगे।"

With inputs from Bhasha

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।