1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. माता-पिता और पत्नी के साथ राह देखते रहे अरविंद केजरीवाल, लेकिन नहीं पहुंची दिल्ली पुलिस

माता-पिता और पत्नी के साथ राह देखते रहे अरविंद केजरीवाल, लेकिन नहीं पहुंची दिल्ली पुलिस

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 23, 2024 12:38 pm IST,  Updated : May 23, 2024 12:45 pm IST

स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली पुलिस आज अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ नहीं करेगी। इस बीच, केजरीवाल ने अपने माता-पिता और पत्नी के साथ की तस्वीरें शेयर की और कहा कि पुलिस का इंतजार कर रहा हूं।

माता-पिता और अपनी पत्नी के साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल- India TV Hindi
माता-पिता और अपनी पत्नी के साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल Image Source : @ARVINDKEJRIWAL

स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली पुलिस आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ करना चाहती थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने करीब 11:30 बजे बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम आज सीएम केजरीवाल के माता-पिता का बयान दर्ज नहीं करेगी। इस बीच, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सीएम आवास की तस्वीरें शेयर की, जिसमें वो अपने पिता का हाथ थामे दिख रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल उनकी मां का हाथ थामे दिखीं। पूछताछ के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल सीएम आवास पर रुके हुए थे और पुलिस का इंतजार कर रहे थे। 

अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "मैं अपने माता-पिता और पत्नी के साथ पुलिस का इंतजार कर रहा हूं। कल पुलिस ने फोन कर मेरे माता-पिता से पूछताछ के लिए टाइम मांगा था, लेकिन वो आएंगे या नहीं - इसकी उन्होंने कोई जानकारी अभी नहीं दी।" बता दें कि आज 23 मई को दिल्ली में लोकसभा चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है।

मामले में केजरीवाल ने तोड़ी चुप्पी 

स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट पर 10 दिनों तक खामोश रहने के बाद आखिर सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में केजरीवाल ने कहा है कि स्वाति के साथ मारपीट की घटना उनके सामने नहीं हुई है। इस पूरे मामले के दो पहलू हैं। पुलिस को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और न्याय होना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि मामला फिलहाल कोर्ट में है, इसलिए वे इस पर कुछ ज्यादा नहीं बोलना चाहते। 

 ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।