1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अरविंद केजरीवाल ने विभागों और मंत्रालयों में किया बड़ा फेरबदल, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

अरविंद केजरीवाल ने विभागों और मंत्रालयों में किया बड़ा फेरबदल, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

 Reported By: Bhaskar Mishra Edited By: Avinash Rai
 Published : Jun 29, 2023 04:11 pm IST,  Updated : Jun 29, 2023 04:58 pm IST

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है। इसका सबसे अधिक नुकसान कैलाश गहलोत को हुआ है। दरअसल कैलाश गहलोत से वित्त और राजस्व विभाग वापस ले लिया गया है।

Arvind Kejriwal made major reshuffle in departments and ministries Atishi came in place of Manish Si- India TV Hindi
दिल्ली सरकार ने कैबिनेट में किया बड़ा बदलाव, आतिशी को मिला 'आप' में दूसरा स्थान Image Source : PTI

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल हो चुका है। इस बाबत एक फाइल उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पास भेजी गई थी। एलजी हाउस का कहना है कि कल ही फाइल को अप्रूव कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक अब वित्त, राजस्व और विकास विभाग का कार्यभार आतिशी को दे दिया गया है। पहले वित्त और राजस्व विभाग कैलाश गहलोत के पास था और विकास विभाग गोपाल राय के पास था। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि विभागों के फेरबदल में कैलाश गहलोत से ये प्रभार ले लिया गए हैं। बता दें कि जब मनीष सिसोदिया जेल गए तब उन्हें वित्तमंत्री बनाया गया था। लेकिन अब उनसे सारे प्रमुख मंत्रालय ले लिया गया है। कैलाश गहलोत के स्थान पर अब अरविंद केजरीवाल की सरकार में आतिशी सरकार में नंबर 2 की स्थिति में आ चुकी हैं। 

मुख्यमंत्री समेत कुल 7 मंत्री थे पहले   

उपराज्यपाल के अनुमति से पहले दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री केजरीवाल समेत 7 मंत्री थे। इनमें इमरान हुसैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, राज कुमार आनंद, सौरभ भारद्वाज और आतिशी कैबिनेट मंत्री के रूप में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले कैबिनेट में सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया भी कैबिनेट में थे, लेकिन जेल जाने के बाद दोनों ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली में कुल विधायकों की संख्या 70 है और किसी भी सरकार में कुल विधायकों के 10 प्रतिशत ही मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस हिसाब से दिल्ली सरकार में कुल 7 मंत्री ही हो सकते हैं।

एलजी पर केजरीवाल का निशाना

दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल विनय सक्सेना के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच गुरुवार को एक बार फिर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने फ्रीबीज के मामले पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली के लोग मेहनतकश लोग हैं। कड़ी मेहनत से उन्होंने दिल्ली को संवारा है। एलजी साहब आप बाहर से आए हैं। दिल्ली और दिल्लीवालों को नहीं समझ सकते हैं। इस तरह से दिल्ली के लोगों का अपमान मत करिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।