1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक! घर के पास पाया गया ड्रोन, जांच में जुटी पुलिस

अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक! घर के पास पाया गया ड्रोन, जांच में जुटी पुलिस

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 25, 2023 06:40 pm IST,  Updated : Apr 25, 2023 06:49 pm IST

सीएम केजरीवाल के घर के आस-पास नो फ्लाई जोन है, उसके बाद भी यहां ड्रोन उड़ता पाया गया। इसे आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक बताई है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल- India TV Hindi
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के पास ड्रोन देखा गया है। सीएम केजरीवाल के घर के आस-पास नो फ्लाई जोन है, उसके बाद भी यहां ड्रोन उड़ता पाया गया। इसे आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक बताई है। पुलिस से इसकी शिकायत की गई है। पुलिस ड्रोन उड़ाने वाले शख्स की तलाश में जुटी है।

तत्थों की जांच कर रही है पुलिस 

दिल्ली पुलिस ने मामले को लेकर कहा कि जानकारी मिली है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास एक ड्रोन देखा गया है। पुलिस तत्थों की जांच कर रही है। हाल ही में सीएम अरविंद केजरीवाल से सीबीआई ने कई घंटे पूछताछ की थी। इसके बाद उनके घर के पास ड्रोन उड़ने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 

सुरक्षा में चूक का यह पहला मामला नहीं

अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले पिछले साल मार्च में केजरीवाल के घर पर कुछ लोगों ने हमला किया था, तब डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं) ने ट्वीट कर जानकारी दी थी। 

यह भी पढ़ें- 

कलेक्टर के हत्यारे आनंद मोहन 2024 में लड़ेंगे चुनाव? BJP में जाने के सवाल पर तोड़ी चुप्पी

इसी शख्स ने दी CM योगी को जान से मारने की धमकी, इसके पीछे 'गर्लफ्रेंड' का भी है एंगल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।