1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Badli Seat Election Results: बादली सीट पर भाजपा ने मार ली बाजी, AAP नेता को इतने वोटों से हराया

Badli Seat Election Results: बादली सीट पर भाजपा ने मार ली बाजी, AAP नेता को इतने वोटों से हराया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 08, 2025 07:58 am IST,  Updated : Feb 08, 2025 05:33 pm IST

Badli Seat Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐसी कई सीटें हैं, जहां तीनों पार्टियों के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिल सकता है। इन्हीं सीटों में एक बादली विधानसभा सीट भी है। यहां पर पिछले दो बार से आम आदमी पार्टी जीत का परचम लहरा रही थी मगर इस बार गेम पलट गया।

AAP- Ajesh Yadav, BJP- Deepak Chaudhary, Congress- Devendra Yadav- India TV Hindi
बादली विधानसभा सीट पर इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होना है Image Source : INDIA TV

दिल्ली विधानसभा चुनाव के 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। इनमें से एक बादली विधानसभा सीट पर भी मतदान हुए। 8 फरवरी यानी आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। खबर लिखे जाने तक कई सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो गई जिसमें से बादली भी एक है। इस सीट पर पिछले दो विधानसभा चुनाव से आम आदमी पार्टी के अजेश यादव जीत रहे थे मगर इस बार भाजपा के अहीर दीपक चौधरी ने उन्हें हैट्रिक करने से रोक दिया। भाजपा के अहीर दीपक चौधरी ने 15163 वोटों के अंतर से अजेश यादव को हराकर बादली सीट पर अपनी जीत दर्ज की।

2020 में किसने मारी थी बाजी

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP के अजेश यादव ने 29,094 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 49.65 % वोट शेयर के साथ 69,427 वोट मिले थे। उन्होंने BJP के विजय कुमार भगत को 29094 वोटों से हराया था। विजय कुमार भगत को इस चुनाव में (28.84 %) कुल 40333 वोट हासिल हुए थे।  

2015 में किसने जीता था ये सीट

अगर बात कर लें साल 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव की तो इस चुनाव में भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अजेश यादव ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में अजेश यादव को 51.14 % वोट शेयर के साथ 72,795 वोट मिले थे। जबकि INC (कांग्रेस) उम्मीदवार देवेंद्र यादव को (26.29 %) 37,419 वोट मिले थे। अजेश यादव ने देवेंद्र यादव को 35,376 वोटों के अंतर से हराया था।

कौन-कौन उम्मीदवार है इस चुनावी रण में

इस विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने अपने पुराने उम्मीदवार अजेश यादव को चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं, भाजपा ने इस बार बादली सीट से अहिर दीपक चौधरी के नाम पर भरोसा जताया था। जबाकि कांग्रेस ने अपने पिछले उम्मीदवार देवेंद्र यादव को ही एक बार फिर से इस सीट पर मौका दिया था।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।