1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के एक श्मशान घाट के पास मिला नवजात का सिर कटा शव, कौन फेंक गया?

दिल्ली के एक श्मशान घाट के पास मिला नवजात का सिर कटा शव, कौन फेंक गया?

 Written By: Malaika Imam
 Published : Sep 15, 2026 07:00 am IST,  Updated : Sep 15, 2026 07:20 am IST

दिल्ली के कंझावला इलाके के मुबारकपुर डबास में एक श्मशान घाट के पास नवजात शिशु का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना से सहमे स्थानीय लोगों ने शव को कपड़े से ढककर पुलिस को सूचना दी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS.COM

दिल्ली के कंझावला इलाके के मुबारकपुर डबास में सोमवार को एक श्मशान घाट के पास नवजात शिशु का सिर कटा शव मिला। नवजात शिशु का सिर कटा शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने हैरानी जताई। इस सनसनीखेज घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जाहिर की। 

शव मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे कपड़े से ढका और पुलिस को सूचित किया। लोगों का अनुमान है कि शव को जानबूझकर वहां फेंका या रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया। पुलिस ने कहा कि उसने मौत की परिस्थितियों, शव को मौके पर कैसे लाया गया और इसे वहां किसने छोड़ा, इन बातों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

श्मशान घाट के छोटे द्वार के पास मिली लाश

पुलिस ने बताया कि मुबारकपुर डबास में श्मशान घाट के छोटे द्वार के पास शव मिला। स्थानीय लोगों ने कहा कि उस स्थान पर शिशु का शव मिलने के बाद उन्होंने उसे कपड़े से ढक दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार, शिशु की उम्र लगभग दो से तीन महीने रही होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने एक शिशु का सिर कटा शव बरामद किया है। चूंकि शव श्मशान घाट के पास मिला है, इसलिए हम रिकॉर्ड की जांच भी कर रहे हैं और वहां के पुजारी से पूछताछ कर रहे हैं।" उन्होंने बताया कि मामले की जांच और गायब सिर की तलाश के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और अतिरिक्त डीसीपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

मुंबई एयरपोर्ट के टॉयलेट में मिला नवजात का शव

कुछ महीने पहले, मुंबई एयरपोर्ट पर टॉयलेट के डस्टबिन में एक नवजात बच्चे की लाश मिली थी। एयरपोर्ट के टॉयलेट में रात के समय में ये शव देखा गया, जिसके बाद एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मी के साथ नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने चेक करते ही नवजात को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें-

यूपी के हापुड़ में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाशों को गोली मारी, मचा हड़कंप

राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत, गहलोत के गढ़ में भी सेंध, कांग्रेस को सिर्फ बीकानेर में बहुमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।