1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. BJP Attacks AAP: अनुराग ठाकुर ने AAP पर बोला हमला, कहा- ‘आप’ की बातों में किताब लेकिन कर्मों में शराब है

BJP Attacks AAP: अनुराग ठाकुर ने AAP पर बोला हमला, कहा- ‘आप’ की बातों में किताब लेकिन कर्मों में शराब है

 Published : Aug 26, 2022 09:18 pm IST,  Updated : Aug 26, 2022 09:18 pm IST

BJP Attacks AAP: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के सीएम और डिप्टी सीएम पर हमला करते हुए कहा कि AAP सरकार ने दिल्ली में पाठशाला तो नहीं बनाया लेकिन उसने ‘मधुशाला’ बहुत सारे खोल दिए।

Union Minister Anurag Thakur(File Photo)- India TV Hindi
Union Minister Anurag Thakur(File Photo) Image Source : PTI

Highlights

  • AAP ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है: अनुराग ठाकुर
  • "आबकारी नीति में गंभीर भ्रष्टाचार हुआ है"

BJP Attacks AAP: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर(Anurag Thakur) ने आबकारी नीति(Excise Policy) को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने हमला जारी रखते हुए शुक्रवार को कहा कि AAP की बातों में भले ही किताब हो लेकिन उनके कर्मों में ‘शराब’ है। उन्होंने कहा कि AAP सरकार ने दिल्ली में पाठशाला तो नहीं बनाया लेकिन उसने ‘मधुशाला’ बहुत सारे खोल दिए। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता ने आबकारी नीति(Excise Policy) में हुए कथित भ्रष्टाचार पर केजरीवाल और सिसोदिया की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। 

शराब घोटाले से AAP का चेहरा हुआ बेनकाब

ठाकुर ने कहा, ‘‘शराब घोटाले से AAP का चेहरा बेनकाब हुआ है और यह दर्शाता है कि वह ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। क्यों उसके नेता आबकारी नीति पर पूछे जा रहे सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि आप सरकार को यह जवाब देना होगा कि क्यों शराब के ठेकेदारों को 144 करोड़ रुपये लौटा दिए गए और 30 करोड़ रुपये की कमाई वापस क्यों कर दी? ज्ञात हो AAP सरकार दावा करती रही है कि उसने अपने नीतियो और कार्यक्रमों से दिल्ली में शिक्षा क्षेत्र का कायाकल्प किया है।

आबकारी नीति सही थी, तो उसे वापस क्यों लिया?

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘यदि उनकी आबकारी नीति सही थी तो उसे वापस क्यों लिया? सच्चाई ये है कि इसमें गंभीर भ्रष्टाचार हुआ है। उनके स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं और शराब मंत्री के खिलाफ जांच चल रही है। ऐसे मंत्री शिक्षा पर क्या प्रभाव छोड़ेंगे।’’ ज्ञात हो कि शिक्षा मंत्री सिसोदिया के पास आबकारी विभाग का भी जिम्मा है। ठाकुर ने कहा कि यदि एक मंत्री शराब के दुकानों की संख्या बढ़ाने में ही व्यस्त रहेगा तो उससे शिक्षा को लेकर क्या उम्मीद की जा सकती है। ज्ञात हो AAP सरकार दावा करती रही है कि उसने अपने नीतियो और कार्यक्रमों से दिल्ली में शिक्षा क्षेत्र का कायाकल्प किया है। ठाकुर ने कहा, ‘‘उनकी बातों में किताब है लेकिन कर्मों में केवल शराब है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।