1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में बम धमाके का अलर्ट, मंदिरों को निशाना बना सकते हैं आतंकी, लश्कर-ए-तैयबा हुआ एक्टिव

दिल्ली में बम धमाके का अलर्ट, मंदिरों को निशाना बना सकते हैं आतंकी, लश्कर-ए-तैयबा हुआ एक्टिव

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Feb 21, 2026 10:30 am IST,  Updated : Feb 21, 2026 11:01 am IST

दिल्ली में लाल किले के सामने धमाके का अलर्ट जारी किया गया है। लश्कर ए तोयबा आईईडी हमले की रच रहा है साजिश। दिल्ली के चांदनी चौक में मंदिर को आतंकी बना सकते है निशाना।

दिल्ली में अलर्ट- India TV Hindi
दिल्ली में अलर्ट

दिल्ली में लाल किले के सामने आतंकी धमाका कर सकते हैं, इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही चांदनी चौक स्थित मंदिर को भी आतंकी निशाना बना सकते है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लश्कर ए तैयबा एक्टिव है और IED हमले की साजिश रच रहा है। दरअसल 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद के मस्जिद में हुए विस्फोट का बदला लेने के लिए लश्कर भारत में बड़ी आतंकी वारदात के फिराक में है। देश के बड़े मंदिर लश्कर ए तैएबा के निशाने पर हैं। ​यह घटना खुफिया एजेंसियों द्वारा एक महीने पहले जारी की गई चेतावनी के बाद सामने आई है, जिसमें कहा गया था कि खालिस्तानी आतंकवादी संगठन और बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से पहले दिल्ली और देश के कई अन्य शहरों को निशाना बनाने का प्रयास कर सकते हैं।

बदला लेना चाहते हैं आतंकी


सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, लश्कर ए तैयबा आतंकी संगठन कथित तौर पर 6 फरवरी को पाकिस्तानी राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए आत्मघाती विस्फोट का बदला लेना चाहता है, जिसमें 31 लोग मारे गए थे और 160 से अधिक घायल हुए थे। हालांकि, इस्लामिक स्टेट समूह ने मस्जिद हमले की जिम्मेदारी ली थी। आईएस ने एक बयान में कहा, "मंदिर के भीतरी द्वार पर पहुंचते ही, आत्मघाती हमलावर ने शिया समुदाय के बीच अपनी विस्फोटक जैकेट में विस्फोट कर दिया, जिससे बड़ी संख्या में लोग मारे गए और घायल हुए।"

दिल्ली में लाल किले के पास हुआ था विस्फोट

यह घटना 10 नवंबर, 2025 को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए घातक कार विस्फोट के तीन महीने बाद हुई है, जिसमें 12 लोग मारे गए थे और लगभग दो दर्जन लोग घायल हुए थे। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोटकों से भरी एक कार के विस्फोट के कारण आसपास के कई वाहनों में आग लग गई। डीएनए परीक्षण के नतीजों के अनुसार, फरीदाबाद के अल-फलाह विश्वविद्यालय में डॉक्टर उमर मोहम्मद उर्फ ​​उमर उन नबी उस कार को चला रहा था जिसमें विस्फोट हुआ।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।