1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बंगला नंबर-5, सुनहरी बाग रोड... राहुल गांधी का नया पता? बहन प्रियंका ले चुकी हैं जायजा; पहली झलक आई सामने

बंगला नंबर-5, सुनहरी बाग रोड... राहुल गांधी का नया पता? बहन प्रियंका ले चुकी हैं जायजा; पहली झलक आई सामने

 Published : Jul 26, 2024 04:35 pm IST,  Updated : Jul 26, 2024 04:35 pm IST

इससे पहले राहुल गांधी कई वर्षों तक लुटियंस जोन के ‘12 तुगलक लेन’ के बंगले में रहे, लेकिन पिछले साल मानहानि के मामले में गुजरात की एक निचली अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद जब उनकी सदस्यता चली गई तो उन्होंने इस आवास खाली कर दिया था।

rahul gandhi- India TV Hindi
राहुल गांधी Image Source : PTI

नई दिल्ली: लोकसभा की आवास समिति ने सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनके रहने के लिए ‘5-सुनहरी बाग रोड’ बंगले का प्रस्ताव दिया है। आवास समिति से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है। राहुल गांधी से जुड़े सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की है। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी की सहमति मिलने पर यह उनका नया आशियाना होगा। कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को ‘5 सुनहरी बाग’ पहुंची थीं। यह ‘टाइप 8’ श्रेणी का बंगला है जो आमतौर पर कैबिनेट मंत्रियों को आवंटित किया जाता है।

अभी मां सोनिया के साथ रह रहे राहुल

इससे पहले राहुल गांधी कई वर्षों तक लुटियंस जोन के ‘12 तुगलक लेन’ के बंगले में रहे, लेकिन पिछले साल मानहानि के मामले में गुजरात की एक निचली अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद जब उनकी सदस्यता चली गई तो उन्होंने इस आवास खाली कर दिया था। सदस्यता जाने के बाद राहुल ने 22 अप्रैल, 2023 को बंगला खाली कर दिया था।

rahul gandhi bungalow
Image Source : FILE PHOTOराहुल गांधी को सुनहरी रोड स्थित बंगला नंबर 5 ऑफर किया गया है।

बंगले की चाबियां लौटाते हुए राहुल ने कहा था कि वो सच बोलने के लिए कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं। इसको लेकर देश में जमकर सियासत भी हुई थी। इसके बाद से वह अपनी मां और कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के आवास ‘10 जनपथ’ पर रह रहे हैं।

मानहानि केस में सजा के बाद खाली किया था घर

हालांकि, जब उनकी सदस्यता बहाल हुई थी, तब लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने उसी बंगले को फिर से अलॉट करने का ऑफर किया था, जिसमें राहुल ने अपनी जिंदगी के 19 साल बिताए थे लेकिन उन्होंने बंगला नहीं लिया था।

यह राहुल गांधी का नया पता हो सकता है।
Image Source : FILE PHOTOयह राहुल गांधी का नया पता हो सकता है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इस बार रायबरेली से निर्वाचित हुए हैं और नेता प्रतिपक्ष का उत्तरदायित्व निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

पिछले 10 सालों में दुनिया में कहीं भी नहीं हुआ इंडियन फूड बैन, मोदी सरकार ने संसद में बताई गर्व वाली बात

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा रूट पर पड़ने वाले मस्जिद और मजारों को त्रिपाल से ढकने पर विवाद, मंत्री का आया बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।