1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: जिस घर में बजने वाली थी शहनाई, मची चीख पुकार, कार में जिंदा जल गया दूल्हा

दिल्ली: जिस घर में बजने वाली थी शहनाई, मची चीख पुकार, कार में जिंदा जल गया दूल्हा

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jan 19, 2025 08:45 pm IST,  Updated : Jan 20, 2025 04:10 pm IST

ग्रेटर नोएडा के एक युवक की शादी 14 फरवरी को होने वाली थी और वह अपनी शादी का कार्ड बांटने निकला था। उसके वैगन आर कार में आग लग गई और युवक जिंदा जल गया। शादी के घर में मातम छा गया है।

कार में जलकर दूल्हे की मौत- India TV Hindi
कार में जलकर दूल्हे की मौत

दिल्ली में शनिवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे एक युवक की कार में आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई, इस खबर से जिस खबर में शहनाई बजनी थी वहां मातम छाया है। घटना ग़ाज़ीपुर के बाबा बैंक्वेट हॉल के पास की है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की कार के अंदर जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के नवादा के रहने वाले मृतक युवक की 14 फरवरी को शादी होने वाली थी।

प्रेमिका के विवाह स्थल के पास कार में मिला शव

अनिल के बड़े भाई ने आरोप लगाया  कि उसकी मौत एक साजिश का हिस्सा थी। ये भी पता चला है कि जिससे वह प्रेम करता था, उसके परिवार के साथ विवाद भी उसकी मौत का कारण हो सकता है। पुलिस के अनुसार, अनिल का एक दूर की रिश्तेदार के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन लड़की के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। घटना की रात, लड़की की शादी पास के ही एक बैंक्वेट हॉल में हो रही थी और अनिल भी उसमें शामिल हुआ था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, घटना से पहले लड़की के पिता ने मृतक के रिश्तेदारों से झगड़े के बारे में पता चला है। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार के अंदर जल रहे अनिल को बचाने के लिए लोगों ने कार की खिड़कियां तोड़ी, लेकिन उसकी जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। 

अपनी ही शादी का कार्ड बांटने निकला था अनिल

पीड़ित के बड़े भाई सुमित ने कहा, "वह शनिवार की दोपहर में अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए बाहर गया था। जब वह देर शाम तक नहीं लौटा, तो हमने उसे फोन करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद था। लगभग 11-11:30 बजे का समय होगा, पुलिस ने हमें फोन किया कि एक दुर्घटना हो गई है और उस शख्स का नाम अनिल है जो अस्पताल में है।'' 

वहीं मृतक अनिल के होने वाले साले योगेश के मुताबिक, वह और अनिल एक साथ काम करते थे। उन्होंने कहा, "अनिल की मेरी बहन से 14 फरवरी को शादी होने वाली थी...हमें कल रात उसकी मौत के बारे में पता चला। हमें अभी भी नहीं पता कि कार में आग कैसे लगी।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।