नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। उन्हें आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में पेशी से पहले मनीष सिसोदिया का मेडिकल टेस्ट किया गया। इस बीच आप कार्यकर्ता पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में वह बीजेपी दफ्तर की तरफ बढ़े लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ आप कार्यकर्ताओं की धक्का मुक्की भी हुई। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स-