1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी के मामले में हिंदू आर्मी चीफ सुशील तिवारी गिरफ्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी के मामले में हिंदू आर्मी चीफ सुशील तिवारी गिरफ्तार

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Aug 21, 2021 09:02 pm IST,  Updated : Aug 21, 2021 09:11 pm IST

दिल्ली के जंतर मंतर पर साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले नारे लगाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को 1 और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम सुशील तिवारी है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी के मामले में हिंदू आर्मी चीफ सुशील तिवारी गिरफ्तार- India TV Hindi
दिल्ली के जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी के मामले में हिंदू आर्मी चीफ सुशील तिवारी गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी के मामले में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को हिंदू आर्मी के चीफ सुशील तिवारी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के जंतर मंतर पर साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले नारे लगाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को 1 और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम सुशील तिवारी है। सुशील लखनऊ के रहने वाला है और जंतर-मंतर नारेबाजी करने के बाद से ये पुलिस से भागा हुआ फिर रहा था। आज दिल्ली पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के लखनऊ से की है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता अश्वनी उपाध्याय समेत 5 लोगो को पहले ही गिरफ्तार किया है। इनके अलावा दिल्ली पुलिस में इस पूरे घटनाक्रम में पिंकी चौधरी और उत्तम सिंह को भी आरोपी बनाया है। जिनकी अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस घटनाक्रम की कई वीडियो सोशल मीडिया साइड पर वायरल हुई थीं। 

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने फेसबुक और ट्विटर को भी नोटिस भेजा है और नारेबाजी कर रहे लोगो की जानकारी मांगी है। दिल्ली पुलिस सुशील तिवारी के खिलाफ 153A/188/269/270/34ipc और 3 epidemic Act के तहत कनाट प्लेस  थाने में मामला दर्ज किया है।

बता दें कि, सुशील तिवारी अश्विनी उपाध्याय का व्हाट्सएप मैसेज देखकर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था। जंतर-मंतर पर सेव इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले 8 अगस्त को ‘भारत जोड़ो आंदोलन’ कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और भड़काऊ नारे लगाए। इस दौरान ही वहां पर विवादित नारेबाजी हुई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वहीं दिल्ली पुलिस के अनुसार यह कार्यक्रम बिना इजाजत के हुआ था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने भाजपा नेता और सुप्रीम कोर्ट का वकील अश्विनी उपाध्याय को भी गिरफ्तार किया था। हालांकि, उन्हें कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। इस कार्यक्रम के आयोजक अश्विनी उपाध्याय ही थे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।