1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली एयरपोर्ट के वॉशरूम में चीनी महिला ने की सुसाइड की कोशिश, पुलिस ने बचायी जान, इस वजह से थी परेशान

दिल्ली एयरपोर्ट के वॉशरूम में चीनी महिला ने की सुसाइड की कोशिश, पुलिस ने बचायी जान, इस वजह से थी परेशान

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jan 08, 2023 11:01 pm IST,  Updated : Jan 08, 2023 11:01 pm IST

टर्मिनल-3 के वॉशरूम में एक चीनी महिला ने सुसाइड करने की कोशिश की। उसने स्टॉपओवर के दौरान वहां जाकर अपना गला और हाथ की नस काटने का प्रयास किया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

इन दिनों कई घटनाओं की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट काफी चर्चा में है। इस बीच खबर है कि टर्मिनल-3 के वॉशरूम में एक चीनी महिला ने सुसाइड करने की कोशिश की है। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला शनिवार देर रात बहरीन से टी-3 पहुंची थी और मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर जाने वाली थी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार सुबह चार बजे की है। उसने स्टॉपओवर के दौरान वॉशरूम में जाकर अपना गला और हाथ की नस काटने का प्रयास किया। 

अस्पताल में कराया गया भर्ती

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। पुलिस ने बताया कि हाल ही में उसकी नौकरी चली गई और प्रेमी से संबंध टूटने के कारण वह आत्महत्या करना चाहती थी। 

बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने का मामला 

बता दें, इससे पहले 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने का मामला सामने आया था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में एयर इंडिया की स्वामित्व कंपनी टाटा संस के चेयरमैन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें बहुत दुःख हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।