1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सीएम रेखा गुप्ता ने चार ऐतिहासिक योजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं, सशक्त नारी-समृद्ध दिल्ली की नींव को मिली मजबूती

सीएम रेखा गुप्ता ने चार ऐतिहासिक योजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं, सशक्त नारी-समृद्ध दिल्ली की नींव को मिली मजबूती

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 02, 2026 03:39 pm IST,  Updated : Mar 02, 2026 03:39 pm IST

सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली की नींव को मजबूत करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने चार महत्वपूर्ण ऐलान किए हैं। उन्होंने चार चार ऐतिहासिक योजनाएं राष्ट्र को समर्पित की हैं। इन योजनाओं से सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली की महिलाओं को होगा।

Delhi Schemes- India TV Hindi
दिल्ली में चार योजनाओं की शुरुआत Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चार ऐतिहासिक योजनाएं राष्ट्र को समर्पित की हैं। इनसे सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली की नींव को मजबूती मिलेगी। इन योजनाओं में सहेली स्मार्ट पिंक कार्ड, एलपीजी एवं पीएनजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर राशि का डीबीटी, लखपति बिटिया योजना और मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजना शामिल है। इन योजनाओं से दिल्ली की महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

Rekha Gupta
Image Source : REPORTER INPUTदिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में चार महत्वपूर्ण योजनाएं जनता को समर्पित की गईं। इन योजनाओं से दिल्ली की महिलाएं शहर के अंदर फ्री में सफर कर सकेंगी। उनकी रसोई का बजट कम होगा। इसके साथ ही बेटियों को पढ़ने में मदद मिलेगी और स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद भी मिलेगी।

Delhi CM Rekha Gupta
Image Source : REPORTER INPUT राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एलजी वीके सक्सेना, सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली सरकारी की चार अहम योजनाएं 

1) सहेली स्मार्ट पिंक कार्डः महिलाओं की सुरक्षित और सुलभ आवागमन सुविधा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सहेली पिंक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का शुभारंभ किया गया, जिससे दिल्ली परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा वन नेशन, वन कार्ड के विजन के अनुरूप उपलब्ध होगी।

2) एलपीजी एवं पीएनजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर राशि का डीबीटीः होली और दीपावली पर राशि सीधे आधार-लिंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। हर उपभोक्ता के खाते में ₹853 भेजे जाएंगे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को ₹553 की सहायता मिलेगी। इस पहल के अंतर्गत ₹130 करोड़ की राशि सीधे महिलाओं के खातों में भेजी गई है।

3) लखपति बिटिया योजनाः इस योजना के तहत बेटी के जन्म से उसकी ग्रैजुएशन तक की पढ़ाई पूरी होने तक हर चरण पर सरकार मदद करती है। बेटी के जन्म पर ₹61,000 की सरकारी राशि जमा कर दी जाती है, जो ब्याज सहित स्नातक की पढ़ाई पूरी होने पर लगभग ₹1.25 लाख हो जाती है। इस योजना की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल, फेसलेस और एंड-टू-एंड ऑनलाइन है। बजट में लखपति बिटिया योजना के लिए ₹128 करोड़ का प्रावधान है। अनाथ एवं चाइल्ड केयर संस्थानों में रह रही लड़कियों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।

4) मेरी पूंजी मेरा अधिकारः इस योजना के तहत लाडली योजना की बकाया राशि का वितरण किया जाएगा। लगभग 1.75 लाख लाभार्थियों की पहचान की गई है। पहले चरण में 30,000 बालिकाओं के खाते में कुल ₹90 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। दूसरे चरण में 40,000 बालिकाओं के खातों में ₹100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। लंबित राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी।

LG VK Saxsena, President Draupadi Murmu and Rekha Gupta
Image Source : REPORTER INPUTदिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एलजी वीके सक्सेना, रेखा गुप्ता

प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप काम कर रही दिल्ली सरकार

सीएम रेखा गुप्ता ने चार योजनाएं राष्ट्र के प्रति समर्पित करने के बाद बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण राष्ट्रीय संकल्प बन चुका है। विकसित भारत की नींव महिलाओं की आर्थिक भागीदारी, आत्मविश्वास और नेतृत्व पर आधारित है। ऐसे में दिल्ली सरकार हर बेटी और हर बहन को उसका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें-

होली से पहले दिल्लीवालों के लिए Good News, फ्री में मिलेगा गैस सिलेंडर, महिलाओं के खाते में आएंगे रुपये भी

'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' का शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बेटियों के भविष्य को मिलेगा आर्थिक सुरक्षा कवच

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।