Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. एक्शन में सीएम रेखा, पीएम मोदी से आज करेंगी मुलाकात, महिला सम्मान योजना को लेकर भी बुलाई अहम बैठक

एक्शन में सीएम रेखा, पीएम मोदी से आज करेंगी मुलाकात, महिला सम्मान योजना को लेकर भी बुलाई अहम बैठक

Reported By : Kumar Sonu Edited By : Dhyanendra Chauhan Published : Feb 22, 2025 09:33 am IST, Updated : Feb 22, 2025 09:48 am IST

दिल्ली में बीजेपी की सरकार आते ही सीएम रेखा गुप्ता एक्शन में हैं। सीएम पद की शपथ लेते ही रेखा गुप्ता पहले ही दिन से जनता के हक में फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। आज उन्होंने महिला सम्मान योजना को लेकर बैठक करने वाली हैं।

सीएम रेखा गुप्ता- India TV Hindi
Image Source : PTI सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्री आज लगातार दूसरे दिन फुल एक्शन में दिखने वाले हैं। आज सीएम रेखा गुप्ता पीएम मोदी से मुलाकात करने वाली हैं। ये मुलाकात पीएम आवास पर सुबह 10 बजे होगी। इसके साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने महिला सम्मान योजना को लेकर आज अहम बैठक बुलाई है। 

एक्शन में हैं दिल्ली सरकार के मंत्री

सरकार के गृह मंत्री आशीष सूद दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर रिव्यू मीटिंग करने वाले हैं, जबकि पीडब्लूडी मिनिस्टर आज दिल्ली की खस्ताहाल सड़कों का जायजा लेकर उन्हें दुरुस्त करने का रोडमैप तैयार करने निकलेंगे। इनके अलावा हेल्थ मिनिस्टर पंकज सिंह भी आज एक्शन में दिखने वाले हैं।

सदन में पेश होगी CAG की रिपोर्ट

बीजेपी सरकार के इन सब एक्शन से विपक्षी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं की हवाइयां उड़ी हुईं हैं। खासकर 24 फरवरी को लेकर जब दिल्ली विधानसभा का सेशन शुरू होगा, सदन में CAG की रिपोर्ट रखी जाएगी।

सीएम रेखा ने आतिशी पर किया पलटवार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी पर पलटवार किया। आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर चुनावी वादे तोड़ने का आरोप लगाया था। आतिशी के आरोपों पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, 'कांग्रेस ने 15 साल और आम आदमी पार्टी ने 13 साल तक शासन किया। उन्होंने जो किया, उसे देखने के बजाय, वे हमारे एक दिन पर सवाल कैसे उठा सकते हैं? हमने शपथ लेने के तुरंत बाद पहले दिन कैबिनेट की बैठक की और हमने आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी , जिसे आप ने रोक दिया था। हमने पहले दिन दिल्ली के लोगों को 10 लाख रुपये का लाभ दिया है।'

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement