1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Coronavirus: दिल्ली में मिले 2373 नए मरीज, 3015 हुए ठीक, एक्टिव केस 26 हजार 304

Coronavirus: दिल्ली में मिले 2373 नए मरीज, 3015 हुए ठीक, एक्टिव केस 26 हजार 304

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 02, 2020 08:50 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 08:50 pm IST

दिल्ली में अबतक सामने आए कुल मामलों में से 63,007 लोग कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं, जबकि 2864 लोगों की मौत हो गई है। इस समय दिल्ली में 26,304 एक्टिव केस हैं।

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नई दिल्ली. देश की राजधानी नई दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 2373 नए मरीज सामने आए, 61 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 3015 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। नए मरीज सामने आने के बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 92175 हो गए हैं। 

दिल्ली में अबतक सामने आए कुल मामलों में से 63007 लोग कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं, जबकि 2864 लोगों की मौत हो गई है। इस समय दिल्ली में 26,304 एक्टिव केस हैं।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, इस वक्त दिल्ली के अस्पतालों में 9496 बेड कोविड-19 खाली हैं। दिल्ली के कोविड केयर सेंटर्स में 5984, कोविड हेल्थ सेंटर में 374 बेड खाली हैं। दिल्ली में इस वक्त 16,129 लोग home isolation में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।