1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कोविड-19 के 36 नए मामले आए, किसी की मौत नहीं

दिल्ली में कोविड-19 के 36 नए मामले आए, किसी की मौत नहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 06, 2021 10:55 pm IST,  Updated : Nov 06, 2021 10:55 pm IST

दिल्ली में जारी दैनिक बुलेटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अब तक 25,091 लोगों की महामारी से जान गई है। लेकिन इस महीने किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है।

दिल्ली में कोविड-19 के 36 नए मामले आए, किसी की मौत नहीं- India TV Hindi
दिल्ली में कोविड-19 के 36 नए मामले आए, किसी की मौत नहीं Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 36 नए मामले आए हैं। हालांकि, इस दौरान किसी संक्रमित की मौत दर्ज नहीं की गई। वहीं, इस दौरान दिल्ली में संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत रही। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। विभाग ने बताया कि इसके साथ ही दिल्ली में अबतक संक्रमित हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 14,40,071 हो गई है जिनमें से 14.14 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 

दिल्ली में जारी दैनिक बुलेटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अब तक 25,091 लोगों की महामारी से जान गई है। लेकिन इस महीने किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। वहीं अक्टूबर और सितंबर में क्रमश: चार और पांच मरीजों की कोविड-19 से जान गई थी। बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को संक्रमण दर (कुल जांचे गए नमूनों के अनुपात में संक्रमित) में मामूली गिरावट दर्ज की गई और 0.10 प्रतिशत पर आ गई है। 

शुक्रवार को दिल्ली में 32 मामले दर्ज किए गए थे और संक्रमण दर 0.14 प्रतिशत रही थी। पिछले कई हफ्तों में संक्रमण दर 0.05 से 0.10 प्रतिशत रहने के बाद शुक्रवार को इसमें वृद्धि देखी गई थी। बुलेटिन के मुताबिक गत दिन कुल 34,554 नमूनों की जांच की गई थी जिनमें से 25,399 नमूनों की जांच आरटी-पीसीआर पद्धति से हुई थी जबकि 9,155 नमूनों की जांच एंटीजन पद्धति से हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।