1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. मुंह में 45 लाख का सोना लेकर दुबई से दिल्ली पहुंचे 2 लोग, कस्टम ने दबोचा

मुंह में 45 लाख का सोना लेकर दुबई से दिल्ली पहुंचे 2 लोग, कस्टम ने दबोचा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 10, 2021 10:50 pm IST,  Updated : Sep 10, 2021 10:50 pm IST

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का एक अनोखा मामला सामने आया है। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने मुंह में लगभग 45 लाख रुपए की कीमत का सोना लेकर दुबई से दिल्ली पहुंचे 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुंह में 45 लाख का सोना लेकर दुबई से दिल्ली पहुंचे 2 लोग, कस्टम ने दबोचा- India TV Hindi
मुंह में 45 लाख का सोना लेकर दुबई से दिल्ली पहुंचे 2 लोग, कस्टम ने दबोचा Image Source : ANI

नई दिल्ली। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का एक अनोखा मामला सामने आया है। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने मुंह में लगभग 45 लाख रुपए की कीमत का सोना लेकर दुबई से दिल्ली पहुंचे 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों अपने मुंह के अंदर सोना छुपाकर ला रहे थे। जिनको कस्टम विभाग के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर पकड़ लिया है। दिल्ली कस्टम जोन की ओर से बताया गया है कि ये मामला 28 अगस्त की रात का है। दुबई से ग्रीन चैनल में आ रहे उज़्बेकिस्तान के दो नागरिकों को इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर पकड़ गया। तलाशी लेने पर इनके मुंह से 951 ग्राम सोना और एक धातु की चेन बरामद की गई। इन्होंने दांतों के ऊपर सोना चढ़ाया हुआ था और चेन मुंह में रखी हुई थी। जिसके बाद सोने को जब्त कर लिया गया।

अजीब-अजीब तरह से सोने और दूसरी महंगी धातुओं की स्मगलिंग का ये कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी कई मौकों पर लोग शरीर में सोना छुपाकर लाते हुए पकड़े गए हैं। बीते महीने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से एक महिला समेत सूडान के तीन नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.82 करोड़ रुपये मूल्य का 4.1 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।