1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. स्वाति मालीवाल का दावा- AIIMS के सामने कार ड्राइवर ने 15-20 मीटर तक घसीटा, मामला दर्ज

स्वाति मालीवाल का दावा- AIIMS के सामने कार ड्राइवर ने 15-20 मीटर तक घसीटा, मामला दर्ज

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 19, 2023 03:02 pm IST,  Updated : Jan 21, 2023 12:11 pm IST

दिल्ली पुलिस ने कार ड्राइवर को गिरफ्तार भी कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

स्वाति मालीवाल - India TV Hindi
स्वाति मालीवाल Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को कार से घसीटे जाने की खबर सामने आई है। स्वाति मालीवाल के मुताबिक, एक कार वाले ने उन्हें 10-15 मीटर तक घसीटा। घटना गुरुवार सुबह  3.11 बजे की बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कार ड्राइवर को गिरफ्तार भी कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि ड्राइवर ने मालीवाल को कार में बैठने के लिए कहा और उन्होंने उसका विरोध किया। पुलिस ने बताया कि एम्स के गेट नंबर दो के सामने ड्राइवर हरीश चंद्र की कार की खिड़की में स्वाति मालीवाल का हाथ फंस गया। इस बीच, जब मालीवाल कार ड्राइवर को फटकार लगा रही थीं तब उसने खिड़की को ऊपर चढ़ा दिया।

'शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा'

स्वाति मालीवाल ने घटना को लेकर ट्वीट किया, ''कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात इंस्पेक्ट कर रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं तो हाल सोच लीजिए।''

पुलिस के मुताबिक, हरिशचंद्र नशे की हालत में था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी और पीड़िता की मेडिकल जांच कर ली गई है। घटना तब हुई जब स्वाति मालीवाल उसी जगह फुटपाथ पर अपनी टीम के साथ खड़ी थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।