1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत ढहने से 2 लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत ढहने से 2 लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

 Reported By: Shoaib Raza, Edited By: Avinash Rai
 Published : Aug 24, 2023 08:03 pm IST,  Updated : Aug 24, 2023 08:12 pm IST

दिल्ली के ओखला में एक निर्माणाधीन इमारत की बेसमेंट की दीवार ढह गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि अब भी लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।

Delhi accident 2 people died due to building collapse under construction- India TV Hindi
घटनास्थल की तस्वीर Image Source : INDIA TV

दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ओखला फेज 2 में बन रही एक कंपनी की बेसमेंट की दीवार ढह गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। निर्माणाधीन इमारत के गिरने की सूचना मिलते ही आसपास भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। फिलहाल फायर ब्रिगेड व प्रशासन की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में अभी और लोग दबे हो सकते हैं, इसलिए दोबारा खुदाई का काम शुरू किया गया है। 

निर्माणाधीन इमारत ढहने से 2 लोगों की मौत

इस हादसे के बाद निर्माणाधीन इमारत के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। साथ ही जिनके परिचित अंदर काम कर रहे थे, उन्हें यह नहीं पता कि उनके जानने वाले सुरक्षित हैं या नहीं। ऐसे में वहां मौजूद लोग इमारत में प्रवेश करने के लिए आक्रामक हो गए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। अभी खुदाई का कार्य जारी है और आशंका जताई जा रही है कि मलबे में और लोग दबे हो सकते हैं।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

बता दें कि इसी साल अप्रैल महीने में भी एक ऐसा ही हादसा देखने को मिला था। यहां टैगोर गार्डन इलाके में बेसमेंट की खुदाई के दौरान इमारत ढह गई थी। हालांकि इस दुर्घटना में किसी को कुछ नुकसान नहीं पहुंचा था। वहीं ज्वालापुरी में घटी एक अन्य घटना में एलपीजी सिलेंडर फटने से इमारत ढह गई थी। इस घटना में घर में मौजूद 8 लोगों को डीएफएस कर्मियों द्वारा बचाया गया था।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।