1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली चुनाव: केजरीवाल ने जारी किया AAP का मैनिफेस्टो, कर दिए 15 बड़े ऐलान

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल ने जारी किया AAP का मैनिफेस्टो, कर दिए 15 बड़े ऐलान

 Published : Jan 27, 2025 12:16 pm IST,  Updated : Jan 27, 2025 01:29 pm IST

Kejriwal ki 15 Guarantee: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली चुनाव के लिए AAP का मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने कौन सी घोषणाएं की हैं।

अरविंद केजरीवाल ने जारी किया AAP का मैनिफेस्टो।- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल ने जारी किया AAP का मैनिफेस्टो। Image Source : INDIA TV

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग में अब 10 दिन से भी कम समय बाकी रह गया है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। वोटिंग की तारीख नजदीक आते ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को चुनाव के लिए पार्टी का मैनिफेस्टो यानी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में क्या-क्या ऐलान किए हैं।

केजरीवाल ने किया 15 गारंटी का ऐलान

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह आज केजरीवाल की 15 गारंटी जारी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने कौन सी 15 गारंटी का ऐलान किया है-:

  • रोजगार की गारंटी- युवाओं को कैसे रोजगार मिले इसकी प्लानिंग की जाएगी।
  • महिला सम्मान योजना के तहत हर महिला को 2100 रुपये बैंक अकाउंट में मिलेंगे।
  • संजीवनी योजना- 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को फ्री इलाज मिलेगा।
  • पानी के बिल माफ, जो बिल भेजे गए हैं वो भरने की जरूरत नहीं।
  • हर घर में 24 घंटे साफ पानी।
  • यमुना की सफाई- केजरीवाल ने कहा कि हमारे पास फंड और पूरा प्लान है।
  • दिल्ली की सड़कों को यूरोपियन लेवल का बनाने का वादा।
  • डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना- दलित बच्चों को विदेश की यूनिवर्सिटी में एडमिशन पर सारा खर्च दिल्ली सरकार देगी।
  • कॉलेज छात्रों को फ्री बस की सुविधा और दिल्ली मेट्रो में 50 फीसदी छूट मिलेगी।
  • पुजारी और ग्रंथियों हर महीने 18-18 हजार रुपये मिलेंगे।
  • किराएदारों को भी फ्री बिजली-पानी की सुविधा मिलेगी।
  • जहां भी सीवर ब्लॉक है उसको 15 दिनों में साफ किया जाएगा और पुराने सीवर को साल डेढ़ साल में बदला जाएगा।
  • दिल्ली में नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे।
  • ऑटो-टैक्सी-ई-रिक्शा वालों की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपये, बच्चों को फ्री कोचिंग और इंश्योरेंस का लाभ मिलेगा।
  • RWA को प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए पैसे दिए जाएंगे।

केजरीवाल ने जारी की 15 गारंटी।
Image Source : INDIA TVकेजरीवाल ने जारी की 15 गारंटी।

पुरानी योजनाएं जारी रहेंगी

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार द्वारा पहले से जारी फ्री बिजली, फ्री पानी, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, महिलाओं के लिए बस यात्रा जारी रहेंगी और मोहल्ला क्लिनिक का विस्तार किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि अगर लोगों ने चुनाव में वोटिंग के दौरान गलत वोट का बटन दबा दिया तो उनके ऊपर 25 हजार रुपये तक का अतिरिक्त बोझ आ जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा वालों ने ये साफ कर दिया है कि फ्री बिजली, फ्री पानी, फ्री शिक्षा, फ्री इलाज बंद कर देंगे। केजरीवाल ने लोगों से कहा कि अगर आपने बीजेपी को वोट दिया तो जो 25 हजार रुपये का फायदा आप सरकार की वजह से मिल रहा है, वो बंद हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- Delhi Assembly Election 2025: शिवराज चौहान ने केजरीवाल को कहा 'शिकारी', जमकर साधा निशाना

अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कहा- AAP की सरकार बनी तो मनीष सिसोदिया ही होंगे डिप्टी सीएम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।