Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली चुनाव: कोर्ट ने आतिशी और संजय सिंह को जारी किया नोटिस, मानहानि से जुड़ा है मामला

दिल्ली चुनाव: कोर्ट ने आतिशी और संजय सिंह को जारी किया नोटिस, मानहानि से जुड़ा है मामला

Reported By : Atul Bhatia Edited By : Subhash Kumar Published : Jan 16, 2025 01:15 pm IST, Updated : Jan 16, 2025 02:07 pm IST

दिल्ली चुनाव: कोर्ट ने आतिशी और संजय सिंह को जारी किया नोटिस, मानहानि से जुड़ा है मामला

सीएम आतिशी और संजय सिंह मुश्किल में।- India TV Hindi
Image Source : PTI सीएम आतिशी और संजय सिंह मुश्किल में।

दिल्ली में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख सामने आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी और भी तीखी होती जा रही है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा सभी दलों के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इस बीच चुनाव से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और AAP के सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने आतिशी और संजय सिंह को आपराधिक मानहानि का नोटिस जारी किया है। बता दें कि ये मामला कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित से जुड़ा हुआ है।

कोर्ट ने मांगा जवाब

दिल्ली की राउज ऐवन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित द्वारा दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी और आप नेता संजय सिंह के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मामले में आपराधिक मानहानि का नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने आपराधिक मानहानि के मामले में आतिशी और संजय सिंह से उनका जवाब मांगा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह  ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित को चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने फंडिंग की है। इसके खिलाफ संदीप दीक्षित ने आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया था। कोर्ट ने आतिशी और संजय सिंह से जवाब मांगा है और 27 जनवरी को अगली सुनवाई की तारीख रखी है।

कब है दिल्ली में चुनाव?

दिल्ली विधानसभा का चुनाव त्रिकोणीय हो गया है। यहां आम आदमी पार्टी, भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस भी पूरे दमखम से चुनाव मैदान में उतर रही है। दिल्ली में 70 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 फरवरी 2025 की तारीख को होगी। वहीं, चुनाव का परिणाम 8 फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा।

ये भी पढे़- अरविंद केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

दिल्ली चुनाव: नामांकन पर्चा भरने लिए तिहाड़ से बाहर आए ताहिर हुसैन, दिल्ली दंगा मामले में आरोपी

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement