1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कुल कितने वोटर हैं? पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या के बारे में भी जानें

दिल्ली में कुल कितने वोटर हैं? पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या के बारे में भी जानें

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 07, 2025 03:02 pm IST,  Updated : Jan 07, 2025 03:02 pm IST

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि दिल्ली में कुल कितने वोटर हैं। उन्होंने ये भी बताया कि दिल्ली में कुल कितने पुरुष और महिला वोटर हैं।

Delhi total voters- India TV Hindi
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार Image Source : ANI

नई दिल्ली:  चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। 

दिल्ली में कुल कितने वोटर हैं?

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली के कुल वोटर, पुरुष वोटर और महिला वोटर की संख्या के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ वोटर हैं। यहां कुल पुरुष वोटरों की संख्या 

83.89 लाख है और कुल महिला वोटरों की संख्या 71.74 लाख है। यहां 13033 पोलिंग स्टेशन हैं।

  • दिल्ली में कुल वोटर- 1.55 करोड़
  • कुल पुरुष वोटर- 83.89 लाख 
  • कुल महिला वोटर- 71.74 लाख
  • पोलिंग स्टेशन- 1303 3

ईवीएम पर क्या बोले राजीव कुमार?

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि EVM को लेकर अफवाह फैलाई गईं। बिना आधार के कई आरोप लगाए गए। उन्होंने कहा कि EVM की बैटरी को सबके सामने सील करते हैं। चुनाव से 7-8 दिन पहले EVM को कमीशन करते हैं। फिर भी चुनाव आते ही आरोप लगने शुरू हो जाते हैं।

राजीव कुमार ने कहा कि किसको कितने वोट पड़े, ये जानकारी पोलिंग एजेंट को होती है। सबके पोलिंग एजेंट, पोलिंग स्टेशन के अंदर रहते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि EVM हैक नहीं हो सकता। राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम में अवैध वोट पड़ ही नहीं सकते। VVPAT से मिलान पर एक भी वोट की गड़बड़ी नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि EVM पूरी तरह फुल प्रूफ है। गिनती से पहले ईवीएम की सील चेक होती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही EVM पर आरोप लगने शुरू हो जाते हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि ईवीएम हैक नहीं हो सकता।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।