1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने साधा एलन मस्क पर निशाना, EVM पर उठाया था सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने साधा एलन मस्क पर निशाना, EVM पर उठाया था सवाल

 Published : Jan 07, 2025 02:57 pm IST,  Updated : Jan 07, 2025 03:12 pm IST

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एलन मस्क पर EVM के मुद्दे को लेकर निशाना साधा है। बता दें कि मस्क ने EVM पर सवाल उठाया था और कहा था कि इसे हैक किया जा सकता है।

cec rajiv kumar on elon musk- India TV Hindi
मुख्य चुनाव आयुक्त का एलन मस्क पर निशाना। Image Source : PTI/AP

चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग 5 फरवरी को होगी। वहीं, चुनाव के परिणाम 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि बतौर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त, राजीव कुमार की ये आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईवीएम पर लगे रहे आरोपों पर खुलकर जवाब दिया। इस दौरान एक ऐसा भी मौका आया जब मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इशारों में बिना नाम लिए दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क पर भी निशाना साधा है। बता दें कि एलन मस्क ने दावा किया था कि EVM को हैक किया जा सकता है। अब उनके इस दावे पर CEC राजीव कुमार ने जवाब दिया है।

उनके खुद के देश में EVM नहीं- राजीव कुमार

राजीव कुमार ने कहा कि EVM को लेकर गलत नैरेटिव पेश किया जाता है। उन्होंने मस्क पर निशाना साधते हुए इशारों में कहा जब हमारा चुनाव था तब उन्होंने कहा कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है। जबकि वहां ईवीएम होती ही नहीं हैं। वहां (अमेरिका) इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मैकेनिज्म होता है, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन होती है जो कि वोटों को रिकॉर्ड करती हैं। राजीव कुमार ने कहा कि इसके बावजूद भी मस्क के बयान पर भारत में हल्ला हो गया कि EVM को हैक किया जा सकता है।

इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ये भी कहा कि बाद में एलन मस्क खुद भारत में चुनाव प्रणाली की तारीफ करते नजर आए। मस्क ने कहा कि हमें तो एक डेढ़ महीना वोट काउंटिंग में लगे। भारत में तो एक दिन में ही काउंटिंग हो जाती है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने साफ तौर पर कह दिया है कि ईवीएम में अविश्वसनीयता या किसी खामी का कोई सबूत नहीं है। ईवीएम में वायरस या बग आने का कोई सवाल ही नहीं है।

क्या बोले थे एलन मस्क?

दरअसल, अरबपति एलन मस्क ने पहले दावा किया था कि चुनाव में इस्तेमाल होने वाले ईवीएम को हैक किया जा सकता है। हालांकि, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद वह भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ करते नजर आए। मस्क ने कहा था कि भारत में 1 दिन में 640 मिलियन वोटों की गिनती हो गई। हालांकि, अमेरिका के कैलिफोर्निया में कई दिनों बाद भी वोटों की गिनती जारी है।

ये भी पढ़ें- Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग, इस तारीख को आएगा रिजल्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव: 2020 में किस पार्टी को कितने प्रतिशत वोट मिले, सीटें कितनी थीं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत