1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली चुनाव: AAP और कांग्रेस की बढ़ी टेंशन, सहयोगी पार्टी ही उतारने जा रही उम्मीदवार

दिल्ली चुनाव: AAP और कांग्रेस की बढ़ी टेंशन, सहयोगी पार्टी ही उतारने जा रही उम्मीदवार

 Published : Jan 10, 2025 09:19 am IST,  Updated : Jan 10, 2025 09:59 am IST

दिल्ली में चुनाव के लिए वोटिंग से पहले कांग्रेस और AAP के लिए टेंशन बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। वाम दलों ने भी दिल्ली चुनाव में उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है।

Delhi assembly Election 2025 AAP congress- India TV Hindi
दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP कांग्रेस के लिए टेंशन। Image Source : PTI

केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव का आयोजन होने जा रहा है। इसमें एक महीने से भी कम समय बाकी रह गया है। दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच माना जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस भी इस चुनाव में अपना पूरा दम लगा रही है। वहीं, अब चुनाव के लिए वोटिंग से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लिए एक और टेंशन बढ़ाने वाली खबर सामने आ रही है। लोकसभा चुनाव 2024 के वक्त INDIA अलायंस का हिस्सा रहे वाम दलों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है।

6 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला

दरअसल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने गुरुवार को बताया है कि वाम दलों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़े करने का फैसला किया है। वृंदा करात ने बताया है कि वाम दल दिल्ली चुनाव में 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, अन्य सीटों पर वाम दलों की ओर से भाजपा के खिलाफ लड़ने वाले सबसे मजबूत उम्मीदवारों को समर्थन दिया जाएगा।

6 में से 2 सीट पर चुनाव लड़ेगी माकपा

माकपा के आठवें झारखंड राज्य महाधिवेशन में भाग लेते हुए वृंदा करात ने कहा कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी दिल्ली में छह में से दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। करात ने ये भी कहा कि वाम दल राष्ट्रीय राजधानी  दिल्ली में भारती जनता पार्टी को सत्ता में आने से रोकने की हर संभव कोशिश करेंगे। इसलिए बाकी सीटों पर भाजपा के खिलाफ मजबूत उम्मीदवारों को समर्थन दिया जाएगा।

कब हैं दिल्ली में  चुनाव?

चुनाव आयोग ने बीते मंगलवार को केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 70 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 फरवरी 2025 की तारीख को होगी। वहीं, चुनाव का परिणाम 8 फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव: BJP कर सकती है महिलाओं को भत्ता और मुफ्त बिजली का ऐलान, घोषणापत्र समिति ने की सिफारिश


अरविंद केजरीवाल की शिकायत पर चुनाव आयोग ने लिया बड़ा एक्शन, प्रवेश वर्मा के खिलाफ होगी जांच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।