1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कल सरकारी छुट्टी, क्या रहेगा खुला और क्या होगा बंद? यहां पढ़ें पूरी डिटेल

दिल्ली में कल सरकारी छुट्टी, क्या रहेगा खुला और क्या होगा बंद? यहां पढ़ें पूरी डिटेल

 Published : Feb 04, 2025 01:27 pm IST,  Updated : Feb 04, 2025 01:49 pm IST

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग में कुछ ही घंटों का वक्त बचा है। कल 699 कैंडिडेट की किस्मत का फैसला दिल्ली के 1.55 करोड़ वोटर करेंगे। ऐसे में मतदान के दिन सरकार ने दिल्ली में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है।

delhi election holiday- India TV Hindi
दिल्ली में कल सार्वजनिक छुट्टी। Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली में वोटिंग का काउंटडाउन लास्ट फेज में है। कल सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी। सभी 70 सीटों पर एक ही दिन में वोट डाले जाएंगे। यहां आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। कांग्रेस के एक्टिव रोल ने अरविंद केजरीवाल की टेंशन बढ़ा दी है। केजरीवाल ने प्रचार के अंतिम दिन हर दांव आजमाने की कोशिश की। ईवीएम कार्ड खेला, 55 सीटों पर जीत का दावा किया और महिला वोटर से सपोर्ट की अपील की। वहीं, बीजेपी अपने दो सहयोगी दलों के दम जीत का दम भर रही है और 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली की सत्ता में वापसी की बात कर रही है।

5 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी के लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नई सरकार चुनेंगे। ऐसे में मतदान के दिन सरकार ने दिल्ली में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है ताकि हर किसी को बिना कोई रुकावट वोट करने का मौका मिल सके। कल सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर ऑफिस में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा दिल्ली में सभी बैंक और स्कूल भी कल बंद रहेंगे।

कल क्या खुला रहेगा?

  • मतदान वाले दिन दिल्ली-एनसीआर में सभी जरूरी सर्विसेज जैसे अस्पताल, फार्मेसी आदि खुले रहेंगे।
  • चुनाव के दिन राजधानी में रिटेल आउटलेट्स, ग्रॉसरी स्टोर्स और खाने-पीने की जगहों के भी खुले रहने की उम्मीद है।
  • DMRC ने घोषणा की है कि वोटर्स और चुनाव कर्मचारियों की सुविधा के लिए बुधवार को सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू हो जाएगी।
  • डीटीसी सुबह 4 बजे से 35 मार्गों पर अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित करेगी।

क्या रहेगा बंद?

  • दिल्ली में 5 फरवरी को सभी सरकारी दफ्तर, सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। बैंक भी बंद रहेंगे।
  • दिल्ली की सभी 700 मार्केट बंद रहेंगी।
  • कमला नगर, कनॉट प्लेस, लाजपतनगर, कृष्णानगर मार्केट, सरोजिनी नगर मार्केट, चांदनी चौक आदि ये सभी मार्केट बंद रहेंगी।

हरियाणा में भी रहेगी छुट्टी

वहीं, आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने भी सभी सरकारी दफ्तर, अकादमिक इंस्टीट्यूशंस, बोर्ड और कॉर्पोरेशंस के लिए पेड लीव का ऐलान किया था। 5 फरवरी को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते छुट्टी होने से हरियाणा के वो लोग वोट कर पाएंगे जो दिल्ली में रजिस्टर्ड वोटर हैं।

यह भी पढ़ें-

वोटिंग से पहले दिल्ली छावनी में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर 35 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

'बिधूड़ी के बेटे ने तोड़ी आचार संहिता', आतिशी ने लगाया आरोप, जानिए क्या है दोनों नेताओं के बीच का सियासी घमासान?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।