1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस के सामने पेश नहीं हुए दिल्ली BJP के नेता, जानिए क्या है मामला

पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस के सामने पेश नहीं हुए दिल्ली BJP के नेता, जानिए क्या है मामला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2022 11:02 pm IST,  Updated : Apr 11, 2022 11:02 pm IST

एक अप्रैल को दर्ज की गई प्राथमिकी में 30 मार्च की बग्गा की टिप्पणी का उल्लेख है, जब वह दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के बाहर बीजेपी की युवा शाखा के विरोध प्रदर्शन में शामिल थे।

Punjab Police- India TV Hindi
Punjab Police Image Source : PTI

बीजेपी की दिल्ली इकाई के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा और नवीन कुमार जिंदल सोमवार को पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए। राज्य पुलिस ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध रहे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता बग्गा के खिलाफ भड़काऊ बयान देने, दुश्मनी को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया था। 

एक अप्रैल को दर्ज की गई प्राथमिकी में 30 मार्च की बग्गा की टिप्पणी का उल्लेख है, जब वह दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के बाहर बीजेपी की युवा शाखा के विरोध प्रदर्शन में शामिल थे। पुलिस ने केजरीवाल के एक मीडिया साक्षात्कार की 'झूठी वीडियो क्लिप' को कथित रूप से अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करने के लिए जिंदल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के एक वकील की शिकायत के आधार पर मोहाली पुलिस ने पिछले हफ्ते उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि बग्गा को अब 13 अप्रैल को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है, जबकि जिंदल को 14 अप्रैल को मोहाली बुलाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।