1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. VIDEO: दिल्ली में स्कूलों की मनमानी और फीस वसूली पर फायर हुईं सीएम रेखा गुप्ता, अधिकारियों से कही ये बात

VIDEO: दिल्ली में स्कूलों की मनमानी और फीस वसूली पर फायर हुईं सीएम रेखा गुप्ता, अधिकारियों से कही ये बात

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 15, 2025 01:47 pm IST,  Updated : Apr 15, 2025 03:47 pm IST

दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती फीस को लेकर शिक्षा क्षेत्र में मनमानी चल रही है। इस पर सीएम रेखा गुप्ता ने सख्त एक्शन लिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों से मुलाकात की है। मनमानी करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की है।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता- India TV Hindi
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता Image Source : X/GUPTA_REKHA

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और मनचाही फीस वसूली पर सख्त रुख अपनाया है। सीएम रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली के कुछ प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ाए जाने के मुद्दे पर बच्चों और अभिभावकों से बात की। ऐसे में सीएम रेखा गुप्ता ने फोन लगाकर मनमानी करने वाले प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और रजिस्ट्रेशन रद्द करने की बात कही है।

स्कूल को भेजे जा रहे हैं नोटिस

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जिन स्कूलों के खिलाफ बच्चों के अभिभावकों ने असामान्य रूप से फीस वृद्धि की शिकायत की है, उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं। इन सभी स्कूलों के खिलाफ जांच बैठाकर कार्रवाई की जाएगी। 

सचिवालय बुलाकर रद्द किया जाए रजिस्ट्रेशन- सीएम गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी डाला है। इस वीडियो में वह स्कूल के बच्चों और उनके परिजनों से बात करते हुए दिख रही हैं। ये वीडियो जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान का है। सीएम रेखा गुप्ता ने अपने सरकार के अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिया, 'क्वीन मैरी स्कूल, मॉडल टाउन के पदाधिकारियों को सचिवालय बुलाइये और इनको कह दीजिए कि इनका जो स्कूल है, उसका रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा रहा है।'

बच्चों को स्कूल से निकाले जाने का मामला

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो को जारी करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, 'क्वीन मैरी स्कूल, मॉडल टाउन से संबंधित एक मामला सामने आया, जिसमें बच्चों के परिजनों ने गलत तरीके से फीस वसूली और बच्चों को स्कूल से निकाले जाने की शिकायत दर्ज की है।' 

बच्चों के अधिकारों के लिए खड़ी है दिल्ली सरकार

सीएम ने कहा, 'इस विषय पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर कड़ी और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता, समान अवसर और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।'

बच्चों को मिले क्वालिटी शिक्षा

इसके साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, 'किसी भी प्रकार का अन्याय, शोषण या अनियमितता को लेकर जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई गई है। इसमें कोई ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। हमारा संकल्प स्पष्ट है, हर बच्चे को न्याय, सम्मान और क्वालिटी शिक्षा मिलनी चाहिए।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।