1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोरोना योद्धाओं को दी श्रद्धांजलि, परिवारों को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोरोना योद्धाओं को दी श्रद्धांजलि, परिवारों को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Apr 01, 2026 11:05 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 11:05 pm IST

कोरोना महामारी के दौरान जिन 6 लोगों ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में काम करते हुए अपनी जान गंवाई थी, उनके परिजनों को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी।

Rekha gupta- India TV Hindi
कोरोना योद्धाओं को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी आर्थिक मदद। Image Source : REPORTERS INPUT

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोरोना काल में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने 6 परिवारों को वर्षों से लंबित एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और आश्वस्त किया कि सरकार सम्मान, संवेदना और संकल्प के साथ हर परिस्थिति में उनके साथ दृढ़ता से खड़ी है।

कोरोना योद्धा के परिजनों को दिए 1 करोड़ रुपये

इस अवसर पर दिल्ली पुलिस ट्रैफिक यूनिट के एएसआई राधे श्याम के परिजनों को भी 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया था।

हमेशा याद किया जाएगा कर्मयोगियों का बलिदान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सहायता उस अपूरणीय क्षति की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन यह सरकार के उस अटूट संकल्प का प्रतीक है कि इन कर्मयोगियों का बलिदान सदैव स्मरण में रहेगा और दिल्ली उनके प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।