1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कोरोना वायरस के 1300 नए मामले आए सामने, बीते 24 घंटे में 13 मरीजों की हुई मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1300 नए मामले आए सामने, बीते 24 घंटे में 13 मरीजों की हुई मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 09, 2020 04:32 pm IST,  Updated : Aug 09, 2020 06:01 pm IST

दिल्ली में रविवार (9 अगस्त) को 1300 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना से 13 और मरीजों की मौत हुई है।

Delhi coronavirus cases latest update news - India TV Hindi
Delhi coronavirus cases latest update news  Image Source : PTI

नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार (9 अगस्त) को 1300 नए कोरोना वायरस के  मामले सामने आए हैं वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना से 13 और मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली में 1300 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,45,427 हो गई है। दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामले 145427 हैं, जिनमें 130587 रिकवर/डिस्चार्ज/विस्थापित, 10729 सक्रिय मामले और 4111 मौतें शामिल हैं। 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, 5702 RTPCR/CBNAAT/TrueNat टेस्ट और 18085 रैपिड एंटीजन टेस्ट आज आयोजित किए गए। अब तक दिल्ली में कुल 1192082 टेस्ट किए गए हैं। पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 से राजधानी दिल्ली में 13 और मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद इस महामारी से दिल्ली में मृतकों की संख्या बढ़कर 4,111 पहुंच गई है। दिल्ली में वर्तमान में कोविड-19 के 10,729 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 5,462 घर पर पृथकवास में हैं। दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 472 है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1225 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जिसके बाद राजधानी दिल्ली में कोरोना से ठीक होने वाले कुल लोगों की संख्या 130587 पहुंच गई है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।