1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना के 53 नए मामले, 3 और मरीजों की मौत

Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना के 53 नए मामले, 3 और मरीजों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2021 07:13 pm IST,  Updated : Jul 11, 2021 07:13 pm IST

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 53 नए मामले सामने आए, जो कि पिछले साल 15 अप्रैल से सबसे कम हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से तीन और मरीजों की मौत हो गई।

दिल्ली में कोरोना के 53 नए मामले, 3 और मरीजों की मौत - India TV Hindi
दिल्ली में कोरोना के 53 नए मामले, 3 और मरीजों की मौत  Image Source : PTI FILE PHOTO

नयी दिल्ली। दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 53 नए मामले सामने आए, जो कि पिछले साल 15 अप्रैल से सबसे कम हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से तीन और मरीजों की मौत हो गई तथा संक्रमण दर गिरकर 0.07 प्रतिशत रह गई जबकि मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत दर्ज की गई। 

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 53 नए कोविड-19 के मामले आए, जबकि 99 रिकवरी और 3 मौतें रिपोर्ट हुईं। दिल्ली में कोरोना के अभी 743 सक्रिय मामले हैं। वहीं दिल्ली में अबतक कुल 14,09,325 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना से अबतक कुल 25,015 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में कोरोना के अबतक कुल 14,35,083 मामले सामने आ चुके हैं

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आकंड़ों के मुताबिक, दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 14,35,083 मामले सामने आ चुके हैं और 14.09 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, महामारी से दिल्ली में अब तक 25,015 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

जानिए दिल्ली में वैक्सीनेशन का हाल

दिल्ली में कोरोना वैक्‍सीनेशन की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 79627 लोगों को वैक्‍सीन दी गई। इसमें में से 52434 लोगों को वैक्‍सीन की पहली डोज जबकि 27193 लोगों को वैक्‍सीन की दूसरी डोज दी गई है। राजधानी में अब तक कुल 8896884 लोगों को वैक्‍सीन दी जा चुकी है, जिसमें कुल 6819406 को वैक्‍सीन की पहली डोज और 2077478 को वैक्‍सीन की दोनों डोज मिल चुकी है।

दिल्ली में 24 घंटे में कुल 76823 टेस्ट किए गए

दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो बीते 24 घंटे में कुल 76823 टेस्ट किए गए हैं। जिसमें 53280 RTPCR/CBNAAT/TrueNat टेस्‍ट किए गए जबकि 23543 रैपिड एंटीजन टेस्‍ट किए गए हैं। दिल्‍ली सरकार अबतक कुल मिलाकर 22304187 टेस्‍ट करा चुकी है। वहीं दिल्ली में अभी केंटनमेंट जोन की संख्या 576 है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।