1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कोरोना से 32 और मरीजों की मौत, 24 घंटे में सामने आए 1,947 नए मरीज

दिल्ली में कोरोना से 32 और मरीजों की मौत, 24 घंटे में सामने आए 1,947 नए मरीज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 05, 2020 07:29 pm IST,  Updated : Oct 05, 2020 07:29 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार (5 अक्टबर) को कोविड-19 बीमारी के कारण 32 और मरीजों की मौत हो गयी, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 5,542 हो गई है। 

Delhi Coronavirus latest updates, Delhi Coronavirus- India TV Hindi
Delhi Coronavirus latest updates Image Source : PTI

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार (5 अक्टबर) को कोविड-19 बीमारी के कारण 32 और मरीजों की मौत हो गयी, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 5,542 हो गई है। इसके अलावा शहर में संक्रमण के 1,947 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 2.92 लाख से अधिक हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रविवार को 35,593 नमूनों की जांच के बाद 1,947 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, 32 और कोरोना मरीजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,542 हो गई। राजधानी दिल्ली में फिलहाल 23,480 मरीजों का उपचार चल (सक्रिय मरीज) रहा है। बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले 2,92,560 हो गए हैं। दिल्ली में सोमवार को 3588 मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में अभी कुल 2,63,938 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।  

दिल्ली सरकार ने बताया कि सोमवार को राजधानी में 7585 आरटी-पीसीआर जांच और 28008 रैपिड एंटीजन जांच की गई है। राजधानी दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 33,17,377 जांच की गई है। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.82 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.89 प्रतिशत है। अगर पिछले दस दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत है। दिल्ली में अभी कुल 2707 कंटेनमेंट जोन हैं। राजधानी में अभी कुल 13905 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।