1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, बहन के प्रेमी को भाई ने उतारा मौत के घाट, बहाने से बुलाया और फिर चाकू घोंपकर कर दी हत्या

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, बहन के प्रेमी को भाई ने उतारा मौत के घाट, बहाने से बुलाया और फिर चाकू घोंपकर कर दी हत्या

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Jul 13, 2026 11:03 am IST,  Updated : Jul 13, 2026 11:05 am IST

दिल्ली के बदरपुर इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के मोलड़बंद इलाके में एक 17 साल के नाबालिग लड़के की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

delhi- India TV Hindi
दिल्ली के बदरपुर में 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या (सांकेतिक फोटो) Image Source : INDIA TV

मामला दिल्ली के बदरपुर इलाके का है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस वारदात की वजह प्रेम प्रसंग है। लड़के ने अपनी बहन के प्रेमी को सबक सिखाने के लिए उसे जाल बिछाकर बुलाया। नाबालिग मौके पर अपने तीन दोस्तों के साथ पहुंचा। जिसके बाद दोनों पक्षों की खूब कहासुनी हुई। इसी बीच लड़की के भाई ने नाबालिग पर चाकू से वार कर दिया। वार इतना जोरदार था कि इलाज के दौरान 17 साल के नाबालिग की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, घटना 12 जुलाई की रात करीब 8 बजे की है। मोलड़बंद एक्सटेंशन का रहने वाला एक नाबालिग लड़का किसी लड़की से रिलेशनशिप में था। लेकिन लड़की के भाई को यह बात पसंद नहीं थी। उसने अपने बहन के प्रेमी को सबक सिखाने के लिए उसे धोखे से मोलड़बंद के पांडे मेडिकल स्टोर के पास बुलाया। नाबालिग लड़का अपने तीन दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। मौके पर दोनों पक्षों के बीच काफी बहस और कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दूसरे पक्ष ने धारदार चाकू से नाबालिग के सीने और पेट पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। जिससे पीड़ित की हालत काफी गंभीर हो गई। ये देख आरोपी मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ लड़के को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए तुरंत एम्स (AIIMS) ट्रामा सेंटर ले जाया गया। लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई। 

इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

बदरपुर थाना पुलिस को जैसे ही इस वारदात की जानकारी मिली तो पुलिस टीम तुरंत एक्टिव हो गई। क्राइम टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत जुटाए और हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, नए अपडेट साझा किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

बारिश का कीचड़ उछलने पर भड़का विवाद, 5 नाबालिगों ने शख्स को चाकू से हमला करके मार डाला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।