1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. OYO Rooms में मिला कपल का मृत शरीर, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

OYO Rooms में मिला कपल का मृत शरीर, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

 Reported By: Sanjay Sah, Edited By: Avinash Rai
 Published : Nov 09, 2023 11:07 am IST,  Updated : Nov 09, 2023 11:07 am IST

दिल्ली स्थित एक OYO होटल में मर्डर की घटना देखने को मिली है। यहां एक होटल से 2 डेड बॉडी मिली है। पुलिस की शुरुआती जांच में लगा कि दोनों ने सुसाइड किया है। हालांकि पोस्टमॉर्टम में पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी।

delhi crimes Couple two dead body found in OYO Rooms delhi police recovered suicide note investigati- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित OYO होटल में एक खौफनाक घटना देखने को मिली है। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी के मुताबिक दिल्ली के मौजपुर में यह घटना देखने को मिली है। यहां OYO रूम में दो शव मिले हैं। इस बाबत पुलिस जानकारी देते हए बताया कि 27 अक्टूबर को नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के जाफराबाद पुलिस थाने में एक कॉल आई। यह कॉल मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थिति एक OYO होटल से की गई थी। फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि होटल में 2 मृतक पाए गए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक मामला खुदकुशी का लग रहा है। 

OYO Rooms में मिली डेडबॉडी

हालांकि पुलिस ने जब दोनों का पोस्टमॉर्टम किया तो पता चला कि लड़की की हत्या गला दबाकर की गई है। इसके बाद लड़के ने खुदकुशी कर ली। दोनों मृतकों की पहचान सोहराब और आयशा के रूप में हुई है। आयशा ने दोपहर 1.02 बजे ओयो होटल में चेकइन किया था। पुलिस के मुताबिक दोनों ने चार घंटे के लिए रूम को बुक किया था। लेकिन शाम के वक्त जब वो होटल से बाहर नहीं आए तो होटल स्टाफ ने 7.15 बजे रूम का गेट खटखटाया। जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो होटल स्टाफ ने इस बात की सचूना पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में होटल के कमरे को खोला गया। 

पुलिस ने जांच की तो हुआ खुलासा

पुलिस ने जब कमरे को खोला तो सबके होश उड़ गए। दरअसल कमरे में सोहराब का शरीर रस्सी से छत्त के पंखे पर लटका झूल रहा था। वहीं आयशा का मृत शरीर बिस्तर पर पड़ा हुआ था। आयशा के गर्दन पर चोट के निशान भी थे। इसी के बाद पुलिस ने दोनों के शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आयशा के बगल वाले बिस्तर पर एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया, जिसमें लिखा था कि वो दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे, इसलिए दोनों ने अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला किया है। लेकिन जब पोस्टमॉर्टम किया गया तो असली कहानी सामने आई, जिसके मुताबिक आयशा की गला दबाकर हत्या की गई थी, जिसके बाद सोहराब ने आत्महत्या कर ली। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।